पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
पथरा के ग्रामीणों ने मनरेगा आयुक्त से कूप निर्माण में 24 लाख 92 हजार अवैध निकासी की जांच का किया था मांग
हुसैनाबाद प्रखंड के पथरा पंचायत में मनरेगा से संबंधित 28 योजनाओं का स्थलीय जांच, पलामू उप बिकास आयुक्त द्वारा गठित तीन सदस्यीय जांच टीम ने किया।जांच टीम में हुसैनाबाद अनुमंडल पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण,डीआरडीए के सहायक परियोजना पदाधिकारी सुधीर कुमार व सहायक अभियंता प्रमोद कुमार शामिल थे।तीन सदस्यीय टीम ने पथरा पंचायत सचिवालय में कनीय अभियंता, पंचायत सेवक व रोजगार सेवक के साथ बैठक कर पांच टीम बनाकर अलग-अलग सभी 28 योजनाओं का जांच किया। विदित हो कि पथरा पंचायत के ग्रामीणों ने मनरेगा आयुक्त को व्हाट्सएप पर एक आवेदन देकर पंचायत क्षेत्र में चल रहे कूप निर्माण में अवैध रूप से निर्माण कार्य कराकर 24 लाख 92 हजार की अवैध निकासी किये जाने की शिकायत करते हुए जांच की मांग की थी।ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदन में पथरा पंचायत के मुखिया के भतीजे पर भी अवैध निकासी में संलिप्तता की बात कही है। ग्रामीणों द्वारा दिए गए शिकायत पत्र के आलोक में मनरेगा आयुक्त के निर्देशानुसार पलामू उप बिकास आयुक्त ने तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन कर जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।इस संबंध में हुसैनाबाद एसडीओ कमलेश्वर नारायण ने बताया कि मनरेगा आयुक्त के निर्देशानुसार व उप बिकास आयुक्त पलामू गठित टीम द्वारा उक्त सभी योजनाओं का सत्यापन किया जा रहा है ।साथ ही योजनाओं का सत्यापन के लिए हुसैनाबाद बीडीओ से उक्त सभी योजनाओं का अभिलेख मांगा गया है।उन्होंने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच कर भौतिक सत्यापन करते हुए उप बिकास आयुक्त पलामू को जांच रिपोर्ट सौंप दिया जाएगा।जांच टीम में मुख्य रूप से कनीय अभियंता राजा अंसारी,राजू राज रंजन कुमार,धनंजय कुमार यादव,निलीमेश कुमार सिंह सहित कई पंचायत सेवक व रोजगार सेवक मौजूद थे।
Comments
Post a Comment