Skip to main content

Posts

Showing posts with the label लावारिस शव

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

लावारिस शव का दफन कर तिलैयाटांड़ मुस्लिम अंजुमन कमिटी ने मानवता का परिचय दिया

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  विज्ञापन  तिलैयाटांड़ मुस्लिम अंजुमन कमिटी ने लावारिस शव को कब्रिस्तान में आज दफन कर मानवता का परिचय देकर सेवा की मिसाल कायम की है, सोमवार को इंदिरा गांधी चौंक के समीप यात्री सेड में अज्ञात व्यक्ति की शव पड़े होने की जानकारी मिलते ही सामाजिक कार्यकर्ता अयुब खान, बाबर खान, राष्ट्रीय नवीन मेल के स्थानीय पत्रकार मुबारक आलम, मानवाधिकार मीडिया के प्रतिनिधि मो0 मुमताज, चौंकीदार सदीक अंसारी पहुंचे, शव मुस्लिम समुदाय के होने की पहचान की, इसकी सुचना पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी मदन कुमार शर्मा और अंचला अधिकारी सुरेंन्द्र कुमार सिंह को दी गई, सीओ ने अपने कर्मचारी कमलेश कुमार के साथ शव का मुआयना किया, इसके बाद थाना प्रभारी ने तिलैयाटांड़ मुस्लिम अंजुमन कमिटी के सदर मो0 अब्दाल व उप प्रमुख फिरोज अहमद से बात की, उप प्रमुख फिरोज अहमद, अंजुमन के सदर मो0 अब्दाल, अजमतुल्ला अंसारी, मो0 इम्तियाज पहुंचे, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एम्बुलेंस से शव को तिलैयाटांड़ ले गए, रात भर शव को मदरशा में रखा, मंगलवार को शव को मुस्लिम रिति रिव...