Skip to main content

Posts

Showing posts with the label शादी

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

रांची में सोमवार को एक दूल्हा हथकड़ी में शादी करने पहुंचा

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 रांची में सोमवार को एक दूल्हा हथकड़ी में शादी करने पहुंचा. इसके बाद निबंधन कार्यालय में हुई यह शादी चर्चा का विषय बनी रही. दरअसल रांची के टाटीसिलवे के रहने वाले जलेश्वर महतो को पुलिस अपनी हिरासत में शादी कराने लेकर आई. हाथों में हथकड़ी डाले जलेश्वर ने शादी की. उम्मीद की जा रही है कि शादी के बंधन में बंधने के बाद उसके हाथों की बेड़ियां खुल जाएंगी. वह अपनी पत्नी के साथ खुशहाल वैवाहिक जीवन बिताएगा.  विज्ञापन जलेश्वर की शादी में उसके भाई समेत अन्य पारिवारिक सदस्य भी पहुंचे थे. लड़की पक्ष से उसके घर वाले थे. इनकी शादी में न तो मंडप था और न ही बाराती और न ही कोई बैंड बाजा. कोर्ट मैरिज की प्रक्रिया पूरी करने वाले अधिवक्ता भूषण प्रसाद सिन्हा के मुताबिक जलेश्वर को पुलिस हिरासत में इसलिए लाया गया है क्योंकि उसपर दुष्कर्म का आरोप है. दुष्कर्म की घटना के बाद कोर्ट में हुए करार के मुताबिक जलेश्वर ने उसी लड़की को अपना जीवनसाथी चुनने का निर्णय लिया जिसकी इज्जत से खेलने का आरोप उसपर लगा है.