पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
रांची के मोराबादी मैदान में चल रही आर्मी बहाली में फर्जी सर्टिफिकेट के जरिए बहाल होने की कोशिश करते छह अभ्यर्थी पकड़े गए
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी +917979886793 विज्ञापन रांची के मोराबादी मैदान में चल रही आर्मी बहाली में फर्जी सर्टिफिकेट के जरिए बहाल होने की कोशिश करते छह अभ्यर्थी पकड़े गए हैं। सभी के पास से दिल्ली बिहार और मध्य प्रदेश की जाली सर्टिफिकेट बरामद की गई है। रांची: रांची के मोरहाबादी मैदान में चल रहे आर्मी बहाली में फर्जी सर्टिफिकेट के जरिए बहाल होने की कोशिश करते छह अभ्यर्थी पकड़े गए हैं। सभी के पास से दिल्ली, बिहार और मध्य प्रदेश की जाली सर्टिफिकेट बरामद की गई है। सेंट्रल कमांड मिलिट्री इंटेलिजेंस की रांची शाखा को सूचना मिली थी कि फर्जी सर्टिफिकेट के जरिए कुछ अभ्यर्थी बहाल होने की कोशिश कर रहे हैं। इस सूचना पर इंटेलिजेंस की टीम ने सभी अभ्यर्थियों को दबोच लिया। हालांकि उनके पकड़े जाने पर उन्हें सर्टिफिकेट देने वाले दलाल फरार हो गए। इन अभ्यर्थियों को बिहार और मध्य प्रदेश के दलालों ने फर्जी सर्टिफिकेट मुहैया कराते हुए सेना में बहाली का झांसा दिया था। इन से मोटी रकम की वसूली भी की थी। हालांकि अभ्यर्थी सब कुछ जानते हुए भी फर्जी सर्टिफिकेट के जरिए बहाल होने की क...