पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 वाटर क्वालिटी के प्रति लोगों को जागरूक करेगा यह रथ जल जीवन मिशन के तहत शनिवार को उप विकास आयुक्त मेघा भारद्वाज,पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक आशुतोष कुमार,सिविल सर्जन अनिल कुमार सिंह व सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उप निदेशक आनंद ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर जल गुणवत्ता रथ को रवाना किया जो जिले के विभिन्न प्रखंडों में भ्रमण करके लोगों को वाटर क्वालिटी के प्रति जागरूक करेगा.इस अवसर पर उप विकास आयुक्त मेघा भारद्वाज ने कहा कि चार रथ के माध्यम से तीन दिनों तक जिले के सभी प्रखंड में व्यापक प्रचार-प्रसार एवं विभिन्न गतिविधियों के द्वारा जन- जन तक जल जीवन मिशन का संदेश पहुंचाया जायेगा.उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत पेयजल गुणवत्ता से संबंधित ग्राम सभा,दीवार लेखन,दीवार पेंटिंग एवं पेयजल स्रोतों का सर्वेक्षण किया जायेगा.डीडीसी ने इस अभियान को जन आंदोलन का रूप बताया और जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल गुणवत्ता को अभिन्न अंग बताया.मौके पर उपरोक्त के अलावा जल जीवन मिशन के जिला समन्वयक...