Skip to main content

Posts

Showing posts with the label गिरफ्तारी

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

जेजेएमपी का एरिया कमांडर अरविंद राम औरंगाबाद जिला के लिए बना था सिरदर्द, उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी सफलता चंदन कुमार सिन्हा

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पलामू पुलिस ने जेजेएमपी के छह उग्रवादियों को किया गिरफ्तार गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से पुलिस ने देशी  राइफल, देशी कट्टा व गोली किया बरामद  बिहार और पलामू पुलिस के संयुक्त अभियान में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिसमें लोगों के लिए आतंक बना जेजेएमपी का एरिया कमांडर अरविंद राम समेत  जेजेएमपी के छह उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से पुलिस ने एक देशी राइफल एक देसी कट्टा 10 जिंदा कारतूस एवं सात पीस मोबाइल बरामद किया है। गिरफ्तार उग्रवादियों में जेजेएमपी का एरिया कमांडर अरविंद राम तथा दस्ता के सदस्यों में संजय राम, कृष्णा यादव, मनोज चौहान, अजय कुमार यादव व परमात्मा राम शामिल है। सभी बिहार के औरंगाबाद जिला के रहने वाले हैं। इनके खिलाफ झारखंड के विभिन्न थानों में अनेकों कांड दर्ज है। पुलिस को इन सबों की तलाश काफी पहले से थी। पलामू पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर उक्त उग्रवादियों को पुलिस ने धर दबोचा।     इस सबंध में...

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा तमाड़ में सड़क लूटेरो को किया गया गिरफ्तार I

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 ये सड़क लूटेरो के बारे में खबर दी गई कि ये तमाड़ के रुगड़ी हाइ स्कूल के पास स्थित पुलिया के पास ये रास्ते मे कील लगाकर रास्ते मे आने जाने वाले गाड़ियों को लूटने के प्रयास में थे I कल रात 2,3 बजे तमाड़ के थाना प्रभारी को टायर फटने की सूचना मिली तो वे पहुँचे तो देखा कि 3 लोग ग्रामीणों के सहयोग से लूटने का प्रयास कर रहे है , जिसे देख दौड़ाकर पकड़ा गया , मामले में तीन अभियुक्त सुकरा ओरांव कृष्णा उराओं और मंगरा उराओं को गिरफ्तार कर लिया गया है ।