पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
जेजेएमपी का एरिया कमांडर अरविंद राम औरंगाबाद जिला के लिए बना था सिरदर्द, उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी सफलता चंदन कुमार सिन्हा
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
पलामू पुलिस ने जेजेएमपी के छह उग्रवादियों को किया गिरफ्तार
गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से पुलिस ने देशी राइफल, देशी कट्टा व गोली किया बरामद
बिहार और पलामू पुलिस के संयुक्त अभियान में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिसमें लोगों के लिए आतंक बना जेजेएमपी का एरिया कमांडर अरविंद राम समेत जेजेएमपी के छह उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से पुलिस ने एक देशी राइफल एक देसी कट्टा 10 जिंदा कारतूस एवं सात पीस मोबाइल बरामद किया है। गिरफ्तार उग्रवादियों में जेजेएमपी का एरिया कमांडर अरविंद राम तथा दस्ता के सदस्यों में संजय राम, कृष्णा यादव, मनोज चौहान, अजय कुमार यादव व परमात्मा राम शामिल है। सभी बिहार के औरंगाबाद जिला के रहने वाले हैं। इनके खिलाफ झारखंड के विभिन्न थानों में अनेकों कांड दर्ज है। पुलिस को इन सबों की तलाश काफी पहले से थी। पलामू पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर उक्त उग्रवादियों को पुलिस ने धर दबोचा।
इस सबंध में पलामू के एसपी चंदन सिन्हा ने एक पत्रकार में जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें यह लगातार सूचना मिल रही थी कि झारखंड और बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों में ईट भट्ठा मालिकों एवं संवेदको से जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के द्वारा लेवी का मांग किया जा रहा है। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि 25 फरवरी को जेजेएमपी के उग्रवादियों द्वारा सीमावर्ती इलाकों में किसी बड़े घटना को अंजाम दिया जाएगा। इस सूचना के आधार पर हुसैनाबाद के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूज्य प्रकाश के नेतृत्व में हुसैनाबाद पुलिस, टंडवा थाना एवं 29 वी वाहिनी एसएसबी कालापहाड़, टंडवा बिहार के संयुक्त अभियान के माध्यम से 25 फरवरी को अहले सुबह सीमावर्ती राज्य बिहार के क्षेत्रों में छापामारी की गई। इस छापामारी अभियान के दौरान दोपहर 2:30 बजे सूचना मिली की हुसैनाबाद थाना के पोलडीह गांव के पास प्रतिबंधित जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के कुख्यात एरिया कमांडर अरविंद राम अपने दस्ता के सदस्यों के संग हथियार के साथ स्व मनोज सिंह के चिमनी भट्ठा के इर्द-गिर्द घूम रहा है। पलामू एसपी ने बताया कि सूचना मिलते ही संयुक्त अभियान में शामिल 29 वीं वाहिनी एसएसबी कालापहाड़ टंडवा बिहार, हुसैनाबाद थाना एवं दगवार ओपी के साथ बताएं गया स्थान पर जाकर छापामारी किया गया तो चिमनी ईट भट्ठा के पास जोगी वीर बाबा ग्राम पोस्ट थाना हुसैनाबाद के पास सरसों के खेत में छह उग्रवादी बैठ कर घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। छापामारी दल को देखकर सभी भागने लगे। संयुक्त अभियान दल में शामिल शस्त्र बल के द्वारा घेराबंदी कर सभी जेजेएमपी के उग्रवादियों को दो हथियार, 10 जिंदा कारतूस और 7 मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में हुसैनाबाद में कांड दर्ज कर लिया गया है।
छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं जवान
जेजेएमपी के एरिया कमांडर समेत छह वादियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में हुसैनाबाद के डीएसपी पूज्य प्रकाश, एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट ज्ञानेंद्र कुमार, हुसैनाबाद के थाना प्रभारी अजय कुमार, एसएसबी के इंस्पेक्टर लोकेश कुमार, पुलिस पदाधिकारी कुणाल कुमार, अजीत यादव, गंगवार ओपी के वीर बहादुर सिंह, टंडवा थाना के जवान अशोक महतो, राज मोहन राम, रमेश रजक, मनोज सिंह, उत्तम कुमार, नीरज शर्मा, जितन कुमार मंडल, एसएसबी के जवानों में विपिन पांडेय, उमाकांत ठाकुर, विमल रावत, राहुल कुमार एवं रमेश स्वामी शामिल हैं।विज्ञापन
बिहार के औरंगाबाद जिला का आतंक बना हुआ था गिरफ्तार अरविंद राम
पलामू पुलिस कप्तान चंदन सिन्हा ने बताया कि गिरफ्तार जेजे एमपी का एरिया कमांडर अरविंद राम औरंगाबाद जिला के लिए आतंक बना हुआ था। वहां के ईट भट्ठा मालिकों, ठेकेदारों एवं किसानों को भय दिखाकर लेवी वसूला करता था। इससे लोग काफी त्रस्त थे। पुलिस इसकी बरसों से तलाश कर रही थी। अरविंद राम शुरू में माओवादी संगठन से जुड़ा। इसके बाद टीपीसी व जेजेएमपी संगठनों का एरिया कमांडर बना। भयादोहन कर लोगों से रुपया वसूला करता था। वह पूर्व में जयपुर में हुए जेवर लूट कांड में साढ़े तीन वर्ष जेल में भी रहा था।
Comments
Post a Comment