Skip to main content

Posts

Showing posts with the label यज्ञ शुभारंभ

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

चैनपुर प्रखंड अंतर्गत पूर्वडीहा ग्राम के करमडीह ग्राम के ब्रह्म स्थल पास नवनिर्मित शिव मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा का एवं लक्ष्मी नारायण यज्ञ का शुभारंभ

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 चैनपुर प्रखंड अंतर्गत पूर्वडीहा ग्राम के करमडीह ग्राम के ब्रह्म स्थल पास नवनिर्मित शिव मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा का एवं लक्ष्मी नारायण यज्ञ का शुभारंभ आज भव्य कलशयात्रा के साथ शुरू किया गया । कलशयात्रा की शुरुआत झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री माननीय केएन त्रिपाठी, वरिष्ठ समाजसेवी श्री अर्जुन पांडे उर्फ गुरु पांडे, तथा चैनपुर उत्तरी के पूर्व जिला परिषद सदस्य रामलव चौरसिया ने कन्याओं को कलश देकर किया । यह शोभायात्रा करमडीह से शुरू होकर केकतुआ गांव स्थित कोयल नदी और अमानत नदी के संगम तट पर पहुंचा । विज्ञापन नदी तट पर वाराणसी से पधारे आचार्यों के द्वारा विधिवत पूजन मंत्रोच्चार के उपरांत जल भरी का कार्यक्रम किया गया ।  इसके बाद कलश यात्रा वापस करमडीह ब्रह्म बाबा के पास यज्ञस्थल पहुंचा, जिसमें हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे । जय श्री राम, जय श्रीमन्नारायण के गूंज से माहौल भक्तिमय हो गया । कलशयात्रा में पूर्वडीहा, खिरीबार, करमडीह, केकतुआ, कोल्हुआ सहित अगल बगल के गांव के लोग मौजूद थे । ...