पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी +917979886793 जिला प्रशासन राँची ने उगम एजुकेशन फाउंडेशन के साथ किया एमओयू जिले के सभी कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय और झारखण्ड बालिका आवासीय विद्यालय की लगभग 6000 छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु जिला प्रशासन राँची ने किया उगम एजुकेशन फाउंडेशन के साथ एमओयू किया है। ज्ञात हो कि जिले भर में 13 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं 5 झारखंड बालिका आवसीय विद्यालय स्थित हैं। इन विद्यालयों में सुदूर एवं दुर्लभ क्षेत्रों से आने वाली बच्चियाँ पढ़ती है। उगम एजुकेशन फाउंडेशन किशोरी सशक्तिकरण के लिए झारखंड के तीन जिलों (हजारीबाग, पूर्वी सिंहभूम एवं रामगढ़) में कार्य कार्यरत है। उगम जिला प्रशासन के साथ मिलकर सभी प्रमुख स्तरों पर कार्य करता है। जिला स्तर पर प्लान-रिव्यु-सपोर्ट सिस्टम का निर्माण, वार्डन के साथ बेहतर नेतृत्व और प्रबंधन के लिए वार्डन सशक्तिकरण कार्यक्रम, शिक्षकों के साथ 21 वीं सदी की शिक्षण कौशल का विकास और बच्चों के साथ अभिव्यक्ति और सहभागिता को बढ़ाने हेतु जीवन कौशल, MHM, कैरियर गाइडेंस पर कार्य किया जाता है। श्री छवि...