पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
जिला प्रशासन राँची ने उगम एजुकेशन फाउंडेशन के साथ किया एमओयू
जिले के सभी कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय और झारखण्ड बालिका आवासीय विद्यालय की लगभग 6000 छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु जिला प्रशासन राँची ने किया उगम एजुकेशन फाउंडेशन के साथ एमओयू किया है।
ज्ञात हो कि जिले भर में 13 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं 5 झारखंड बालिका आवसीय विद्यालय स्थित हैं। इन विद्यालयों में सुदूर एवं दुर्लभ क्षेत्रों से आने वाली बच्चियाँ पढ़ती है।
उगम एजुकेशन फाउंडेशन किशोरी सशक्तिकरण के लिए झारखंड के तीन जिलों (हजारीबाग, पूर्वी सिंहभूम एवं रामगढ़) में कार्य कार्यरत है। उगम जिला प्रशासन के साथ मिलकर सभी प्रमुख स्तरों पर कार्य करता है। जिला स्तर पर प्लान-रिव्यु-सपोर्ट सिस्टम का निर्माण, वार्डन के साथ बेहतर नेतृत्व और प्रबंधन के लिए वार्डन सशक्तिकरण कार्यक्रम, शिक्षकों के साथ 21 वीं सदी की शिक्षण कौशल का विकास और बच्चों के साथ अभिव्यक्ति और सहभागिता को बढ़ाने हेतु जीवन कौशल, MHM, कैरियर गाइडेंस पर कार्य किया जाता है।
श्री छवि रंजन, उपायुक्त राँची एवं संजय झा, ऑपरेशन हेड उगम फाउंडेशन ने MOU पर हस्ताक्षर किया।
जिला प्रशासन राँची और उगम एजुकेशन फाउंडेशन के साझा प्रयास से सभी KGBV एवं JBAV में अध्ययनरत किशोरियों को केंद्र में रखकर, इस MOU के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम और गतिविधियाँ की जाएगी। जिसमें जिला स्तर पर कार्यशालाएँ, प्रशिक्षण और मासिक बैठक का आयोजन किया जाएगा, एक मासिक प्लान-रिव्यू और सहयोग सिस्टम बनाया जाएगा, वार्डन और शिक्षक के साथ प्रबंधन और आधुनिक शिक्षण कौशल पर कार्य किया जाएगा। शिक्षक-छात्रा के बीच एक प्रभावशाली मेंटोरशिप व्यवस्था का निर्माण किया जाएगा, विद्यालय में चलने वाले कार्यक्रमों और प्रक्रियों को प्रभावी बनाया जाएगा। यह MOU विद्यालय को गुणवत्तापूर्ण तरीके से मॉडल विद्यालय बनाने में मिल का पत्थर साबित होगा।इस दौरान जिला प्रशासन के शिक्षा सलाहकार श्री निश शेट्टी एवं उगम फाउंडेशन से प्रोग्रम हेड केना होलकर ने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा साझा की।
Comments
Post a Comment