पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
चीफ जस्टिस ने बोला कि 1 साल 2 साल कहने से नहीं चलेगी जल्द से जल्द नियुक्ति प्रक्रिया को पूरी करें और इसके लिए 2 सप्ताह के अंदर नियुक्ति नियमावली बनाकर के अनुदेशक
पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 आज झारखंड उच्च न्यायालय में डॉ भीम प्रभाकर द्वारा दायर जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस रवि रंजन व जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की खंडपीठ में श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग के सचिव प्रवीण कुमार टोप्पो के द्वारा अदालत में उपस्थित होकर यह बात स्पष्ट रुप से रखा गया कि विभाग औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में अनुदेशक की बहाली के लिए नियुक्ति नियमावली पुनः नए तरीके से बना करके कार्मिक विभाग सचिव की सहायता से जे एस एस सी के माध्यम से जल्द से जल्द नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी इसके लिए लगभग 1 वर्ष का समय लगेगा। इसके जवाब में चीफ जस्टिस के द्वारा यह बोला गया कि 1 साल 2 साल कहने से नहीं चलेगी जल्द से जल्द नियुक्ति प्रक्रिया को पूरी करें और इसके लिए 2 सप्ताह के अंदर नियुक्ति नियमावली बनाकर के अनुदेशक, प्राचार्य व अन्य प्रकार की कर्मचारी नियुक्ति प्रक्रिया पर विचार करें इसके लिए 9 अक्टूबर 2020 को पुन: झारखंड उच्च न्यायालय की स...