पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 दिनांक 12 जनवरी 2022 को संत मरियम स्कूल के प्रांगण में स्वामी विवेकानंद की 159 वीं जयंती मनाई गई । स्वामी विवेकानंद की तस्वीर के सामने दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव, प्राचार्य कुमार आदर्श, उप प्राचार्य एस बी साहा, सभी शिक्षक - शिक्षिकाएं तथा शहर के कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव ने कहा कि प्रत्येक समस्या अपने साथ संघर्ष लेकर आती है । प्रत्येक संघर्ष के गर्भ में विजय निहित रहती है । स्वामी विवेकानंद जैसे महापुरुष के अनुभव का निष्कर्ष यही है कि संघर्ष से डरना अथवा उस से विमुख होना सभी दृष्टिओं से अहितकर है, मानव धर्म के प्रतिकूल है और अपने विकास को अनावश्यक रूप से बाधित करना है ।। विज्ञापन समाज को नई संजीवनी देने वाले प्रखर राष्ट्रभक्त विवेकानंद का आविर्भाव समाज में नई चेतना प्रेरक के रूप में हुआ । स्वामी विवेकानंद ने विश्व धर्म सम्मेलन म...