पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना अंतर्गत राष्ट्रीय खाद सुरक्षा अधिनियम, 2013 से अनाच्छादित लाभुकों को अच्छादित किया जाना है।
पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 आवेदकों द्वारा निर्धारित प्रपत्र में ऑनलाइन आवेदन समर्पित किए जाएगा- उपायुक्त ऑनलाइन आवेदन 30 सितंबर, 2020 के पूर्व प्राप्त करेंगे- उपायुक्त आवेदन की जांच दिनांक 01अक्टूबर से 10 अक्टूबर, 2020 तक किया जाएगा- उपायुक्त राष्ट्रीय खाद खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 से अनाच्छादित सुपात्र बोकारो जिले के 93776 लाभुकों को राज्य सरकार के मापदंड पर झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत अनुदानित दर पर खाद्यान्न 15 नवंबर 2020 से उपलब्ध कराया जाना है। इसी सम्बन्ध में आज दिनांक 21 सितम्बर, 2020 को उपायुक्त श्री राजेश सिंह की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई। बैठक में उपायुक्त श्री राजेश सिंह ने बताया कि इस योजना का लाभ आगामी दिनांक 15 नवंबर, 2020 से दिया जाना है। इसके लिए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अपर नगर आयुक्त चास नगर निगम, कार्यपालक पदाधिकारी फुसरो नगर परिषद, सभी अंचल अधिकारी एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अपने-अपने प्रखंड क्षेत्रों में निर्धारित समय सीमा के अंदर कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही दोनो अनुमंडल पदाधिकारी ...