Skip to main content

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना अंतर्गत राष्ट्रीय खाद सुरक्षा अधिनियम, 2013 से अनाच्छादित लाभुकों को अच्छादित किया जाना है।

पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
आवेदकों द्वारा निर्धारित प्रपत्र में ऑनलाइन आवेदन समर्पित किए जाएगा- उपायुक्त

ऑनलाइन आवेदन 30 सितंबर, 2020 के पूर्व प्राप्त करेंगे- उपायुक्त

आवेदन की जांच दिनांक 01अक्टूबर से 10 अक्टूबर, 2020 तक किया जाएगा- उपायुक्त

 राष्ट्रीय खाद खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 से अनाच्छादित सुपात्र बोकारो जिले के 93776 लाभुकों को राज्य सरकार के मापदंड पर झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत अनुदानित दर पर खाद्यान्न 15 नवंबर 2020 से उपलब्ध कराया जाना है। इसी सम्बन्ध में आज दिनांक 21 सितम्बर, 2020 को उपायुक्त श्री राजेश सिंह की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई। बैठक में उपायुक्त श्री राजेश सिंह ने  बताया कि इस योजना का लाभ आगामी दिनांक 15 नवंबर, 2020 से दिया जाना है। इसके लिए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अपर नगर आयुक्त चास नगर निगम, कार्यपालक पदाधिकारी फुसरो नगर परिषद, सभी अंचल अधिकारी एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अपने-अपने प्रखंड क्षेत्रों में निर्धारित समय सीमा के अंदर कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही दोनो अनुमंडल पदाधिकारी चास एवं बेरमो (तेनुघाट) अपने देखरेख में उक्त कार्यों को निर्धारित समय के पूर्व कराना सुनिश्चित करेंगे।

ऑनलाइन आवेदन 30 सितंबर, 2020 के पूर्व प्राप्त करेंगे

उपायुक्त श्री राजेश सिंह ने बताया कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी/ अपर नगर आयुक्त, चास/ कार्यपालक पदाधिकारी फुसरो नगर परिषद का दायित्व होगा कि निर्धारित किए गए प्रखंडवार एवं क्षेत्रवार संख्या के अनुरूप अपने-अपने पंचायत एवं शहरी वार्ड स्तरीय लक्ष्य निर्धारित कर राशन कार्ड तैयार करने के निर्मित इस योजना का व्यापक प्रचार प्रसार करते हुए ऑनलाइन आवेदन 30 सितंबर, 2020 के पूर्व प्राप्त करेंगे। इससे संबंधित 18 वर्ष या इससे अधिक उम्र की विवाहित/विधवा/परित्यक्ता महिला सदस्य परिवार की मुखिया होगी तथा इसी के अनुरूप आवेदन पत्र स्वीकार किए जाएंगे। परिवार में 18 या इससे अधिक उम्र की विवाहित/विधवा/परित्यकता महिला सदस्य न होने की स्थिति में सबसे अधिक आयु के पुरुष सदस्य संबंधित परिवार के मुखिया होंगे, किंतु परिवार में 18 वर्ष या इससे अधिक उम्र की विवाहित या विधवा जाने की स्थिति महिला सदस्य संबंधित परिवार की मुखिया होंगे।

 प्रखंडवार लाभुकों की संख्या निर्धारित किया गया है।

चास शहरी हेतु- 6430
चास ग्रामीण हेतु-11665
बीएससीटी क्षेत्र हेतु-18833
चंदनकियारी प्रखंड हेतु-10453
जरीडीह प्रखंड हेतु- 4766
कसमार प्रखंड हेतु- 4185
पेटरवार प्रखंड हेतु- 6047
नावाडीह प्रखंड हेतु- 6286
गोमिया प्रखंड हेतु-10495
फुसरो नगर परिषद क्षेत्र हेतु- 4049
बेरमो प्रखंड हेतु- 4567
चंद्रपुरा प्रखंड हेतु- 6000

 आवेदकों द्वारा निर्धारित प्रपत्र में ऑनलाइन आवेदन समर्पित किए जाएगा

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम अंतर्गत पूर्व में समर्पित समस्त लंबित आवेदन पत्रों को इस योजना अंतर्गत प्राप्त आवेदन पत्रों की श्रेणी में सम्मिलित करते हुए आवश्यक कार्यवाही की जाएगी आवेदकों द्वारा निर्धारित प्रपत्र में ऑनलाइन आवेदन समर्पित किए जाएंगे जिससे आवेदकों की संपूर्ण विवरण इस घोषणा के साथ-साथ आधार संख्या, मोबाइल नंबर, बैंक खाता नंबर इत्यादि सूचनाएं अंकित किया जाना अनिवार्य होगा। किसी कारण बस ऑनलाइन आवेदन पत्र समर्पित किए जाने में समस्या होने की स्थिति में ऑफलाइन आवेदन समर्पित किए जा सकते हैं। 

आवेदन की जांच दिनांक 01अक्टूबर से 10 अक्टूबर, 2020 तक किया जाएगा

प्राप्त आवेदनों को निर्धारित समावेशन अपवर्जन मानक के संदर्भ में संबंधित पंचायत सेवक, आगनबाडी सेविका, प्रधानाध्यापक शिक्षक के द्वारा आवेदन की जांच दिनांक 01अक्टूबर से 10 अक्टूबर, 2020 तक करते हुए दुगनी संख्या में आवेदकों की प्रारूप प्राथमिकता सूची तैयारी की जाएगी जिसका प्रारूप प्रकाशन जिले की वेबसाइट तथा प्रखंड पंचायत के वार्ड सदस्य कार्यालय में 11 अक्टूबर से 15 अक्टूबर, 2020 तक किया जाएगा।प्रकाशित सूची पर आपत्तियां दिनांक 15 अक्टूबर से 21 अक्टूबर, 2020 तक प्राप्त करते हुए आपत्तियों का निराकरण दिनांक 21 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2020 तक संबंधित पंचायत के मुखिया शहरी क्षेत्र के वार्ड सदस्य की अध्यक्षता में आयोजित पंचायत स्तरीय सभा के माध्यम से किया जायगा, जिसमें संबंधित पंचायत के पंचायत सेवक पंचायत में अवश्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिक्षा संबंधित पंचायत के आंगनबाड़ी सेविका एवं पंचायत कार्यकारिणी बोर्ड कार्यकारिणी के समस्त सदस्य भाग लेंगे। इस बैठक की उपस्थिति दर्ज कराते हुए विद्वत कार्यवाही तैयारी की जाएगी जिस की हार्ड कॉपी पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर सॉफ्ट कॉपी जिला स्तर पर संधारित की जाएगी बैठक की कार्यवाही तैयार करने का दायित्व संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा प्राधिकृत पंचायत स्तरीय कर्मी पर होगा।

 जन्मतिथि के अनुसार अधिक उम्र वाले आवेदकों को पारस्परिक वरीयता प्रदान की जाएगी

उपायुक्त ने बताया कि निर्धारित लक्ष्य के डेढ़ गुना संख्या में आवेदकों की अंतिम प्राथमिकता सूची तैयार करने के क्रम में विभागीय संघ संलग्न परिशिष्ट 4 पर वर्णित अधिमान्यता को दृष्टिगत रखते हैं क्रमानुसार प्राथमिकता दी जाए प्राथमिकता सूची तैयार करने के क्रम में किसी एक श्रेणी के लाभ व परिवारों के मुखिया की जन्मतिथि के अनुसार अधिक उम्र वाले आवेदकों को पारस्परिक वरीयता प्रदान की जाए। पंचायत स्तरीय/शहरी वार्ड सदस्य सभा का यह दायित्व होगा कि अंतिम प्राथमिकता सूची में उक्त पंचायत या वार्ड के सबसे जरूरतमंद व्यक्ति का नाम किसी हालत में छूटने ना पाए जिस क्रम में विशेष परिस्थिति में उपयुक्त वर्णित अधिमान्यता सूची को इस हद तक अब कर्मी किया जा सकेगा। 

योजना अंतर्गत लाभुकों को हरा रंग का पृथक राशन कार्ड निर्गत किया जाएगा

आपत्तियों के निराकरण के पश्चात संबंधित पंचायत एवं शहरी वार्ड स्तरीय सभा की अनुशंसा के आधार पर जिला आपूर्ति कार्यालय द्वारा 01 नवंबर से 10 नवंबर, 2020 तक प्राथमिकता सूची एवं लक्ष्य के आलोक में संबंधित योजना अंतर्गत लाभुकों को हरा रंग का पृथक राशन कार्ड निर्गत किया जाएगा तथा शेष लाभुकों का प्रतीक्षा सूची तैयार की जाएगी यह राशन कार्ड विभागीय पोर्टल से ही डाउनलोड किया जा सकता है।

 अधिनियम के तहत नए लाभुकों को आच्छादित करते हुए नया राशन कार्ड निर्गत किया जा सकता है

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के तहत जिलाबार अच्छादित होने वाले लाभुकों की अधिकतम संख्या निर्धारित की गई है। अधिनियम के अंतर्गत लाभुकों का एडिशनल एवं एक डिटेल प्रक्रिया है जिसके कारण जिलाबार रिक्तियां घटती बढ़ती रहती है। जिलावासियों के आलोक में ही अधिनियम के तहत नए लाभुकों को आच्छादित करते हुए नया राशन कार्ड निर्गत किया जा सकता है।

 01 नवंबर से 10 नवंबर, 2020 तक जिला स्तरीय प्राथमिकता सूची एवं प्रतीक्षा सूची तैयार की जाएगी 

प्रखंड के झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना अंतर्गत चयनित समस्त लाभुकों की पंचायत वार शहरी बाढ़ स्तरीय प्राथमिकता सूची को सम्मिलित करते हुए परिशिष्ट 4 के आधार पर जन्म तिथि की अधिमान्यता के अनुरूप दिनांक 01 नवंबर से 10 नवंबर, 2020 तक जिला स्तरीय प्राथमिकता सूची एवं प्रतीक्षा सूची तैयार की जाएगी जिला स्तरीय प्राथमिकता सूची में ही राष्ट्रीय खाद सुरक्षा अधिनियम के तहत उत्पन्न व्यक्तियों के आलोक में नए लाभुकों को अच्छादित किया जाएगा। इसी क्रम में झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना अंतर्गत लाभ को का राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत स्थानांतरण होने की स्थिति में इतनी ही संख्या में उक्त पंचायत की प्रतीक्षा सूची से नए लाभुकों का समावेशन इस योजना में किया जाएगा। 

 प्रथम सोमवार को राष्ट्रीय खाद सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत निर्गत राशन कार्ड में सदस्यों को जोड़ने एवं हटाने की कार्रवाई की

प्रत्येक माह के प्रथम सोमवार को राष्ट्रीय खाद सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत निर्गत राशन कार्ड में सदस्यों को जोड़ने एवं हटाने की कार्रवाई की जाएगी तत्पश्चात उपलब्ध रिक्तियों के आलोक में माह के द्वितीय सोमवार को झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना से लाभ को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत स्थानांतरण किया जाएगा। स्थानांतरण के पश्चात झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना अंतर्गत उत्पन्न रिक्तियों के विरोध में तृतीय सोमवार को पूर्व से तैयार सूची प्रतीक्षा सूची से उतनी ही संख्या में लाभुकों को आच्छादित किया जाएगा इस प्रकार यह प्रक्रिया हर्मा सतत रूप से जारी रहेगा। 

बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त श्री जयकिशोर प्रसाद, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री सादात अनवर सहित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे।

Comments

पलामू समाचार केंद्र

गढ़वा : हरिहरपुर ओपी भवन बनाने को लेकर आज पुन: सोमवार को गढवा उपायुक्त एवं पुलिस कप्तान तथा कांडी प्रखंड के बीडीओ सह अंचल पदाधिकारी ने स्थल का निरीक्षण किया ।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 गढ़वा जिला के अंतर्गत काण्डी प्रखंड पंचायत मझिगांवा गांव स्थित आजाद नगर टोला के समीप बजरंगबली मंदिर के पास हरिहरपुर ओपी का भवन बनाने को लेकर आज पुनः सोमवार को गढवा उपायुक्त एवं पुलिस कप्तान तथा कांडी प्रखंड के बीडीओ सह अंचल पदाधिकारी ने स्थल का निरीक्षण किया .बताते चले कि इससे पूर्व बुधवार को मापी कराया गया था इसके बाद हरिहरपुर के ग्रामीणों के द्वारा आज स्थानों को देखा गया . जिसमें एक जगह जो हरिहरपुर ओपी के समीप है वह पहले से विवादित है इस पर सहमति नहीं बन सका .इस संदर्भ मे उपायुक्त ने कहा ओपी का भवन बनाने के लिए विवादित जमीन नहीं चाहिए अगर सही जमीन कोई भूमि दाता देंगे तो उचित होगा .इसके लिए तीन दिनों का समय दिया गया है . इसके अलावे मझिगांवा स्थित जो जमीन है उस फिर से मापी कराने का आदेश दिया .कांडी प्रखंड के अंचल अधिकारी जोहान टुडु को . मझिगांवा गांव के स्थानीय ग्रामीण राजन चौबे, सोनु चौबे, शिवभजन यादव, शंभु राम, चंद्रिका राम,नंदु राम, प्रवेश राम, धर्मेन्द्र यादव, तुषार मिश्र, प्रदीप चौधरी आदि ने बताया कि इससे उपयुक्त और कोई जगह नहीं ह...

सोना के साथ सफ़लता में शादी की सालगिरह मुबारक़-अविनाशदेव

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793        डाल्टेनगंज (30जून,बुधवार)विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा के नारों के साथ कई एक मायने में आज का दिन ऐतिहासिक है। झारखण्डी स्मिता के लिए छः भाई बहनों ने हुल विद्रोह किया था। झारखंड की बेटी ने संत राम बी ए की फिलॉसफी से प्रेरित होकर अंतरजातीय शादी रचा क्रांतिकारी कदम बढ़ाई।बैचलर डिग्री खो मास्टर डिग्री हासिल कर पेरिस जीती हैं टोक्यो जितना बाकी है। आज शादी के सालगिरह की शुभकामना देते हुए जगतजननी से कामना करता हूँ कि टोक्यो ओलम्पिक में भारत का परचम दुनियाँ में लहरे। इस धाकड़ जोड़ी आने वाली पीढ़ी को नसीहत दे की जाति धर्म सम्प्रदाय से ऊपर उठकर विश्व विजेता बने, और बना जा सकता है। शुक्रगुजार हूं कि विश्वविजेता गोल्डन गर्ल की शादी में शिरकत  करने का मौका मिला था। आज शादी का सालगिरह है शाही शादी को याद करते खुश हूँ कि जो काम राम अकेले नहीं किये थे, वो काम सीता के आने के बाद किये जिसका प्रमाण तीरंदाजी के विश्व कप में दीपिका अतनु के रूप में दिखा। अविनाशदेव सदस्य-झारखं...

सड़क, फ्लाईओवर और रिंग रोड का जाल—मेदिनीनगर बदलने को तैयार

 पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू धर्मेन्द्र कुमार सिंह मो- 8340727986 मेदिनीनगर: अब वो दिन दूर नहीं, जब मेदिनीनगर की पहचान जाम और अव्यवस्था से नहीं, बल्कि तेज रफ्तार और आधुनिक ढांचे से होगी। वर्षों से ट्रैफिक जाम, तंग गलियों और अव्यवस्थित यातायात की मार झेल रहा यह शहर अब बदलाव की दहलीज पर खड़ा है—और यह बदलाव बड़ा, तेज और असरदार होने वाला है। शहर के दिल से गुजरने वाली सड़कें अब नई शक्ल लेंगी। चियांकी फोर लेन से रेड़मा होते हुए सिंगरा फोर लेन तक बनने वाली 10 मीटर चौड़ी सड़क न सिर्फ सफर को आसान बनाएगी, बल्कि आधुनिक स्ट्रीट लाइट की चमक से शहर की रातें भी जगमगा उठेंगी। वहीं चंद्रशेखर आजाद चौक (रेड़मा) से डॉ. राजेंद्र प्रसाद चौक, शहीद भगत सिंह चौक और भारत माता चौक से बीसफुटा तक बनने वाली चौड़ी और सजी-धजी सड़कें मेदिनीनगर को एक नई पहचान देंगी। भीड़भाड़ वाले चौराहों पर रुकने की मजबूरी अब धीरे-धीरे खत्म होगी। रेड़मा से डॉ. राजेंद्र प्रसाद चौक के पहले तक और बिजली ऑफिस से बैरिया तक प्रस्तावित दो बड़े फ्लाईओवर शहर की रफ्तार को पंख देने का काम करेंगे। जहां कभी गाड़ियो...

गैंगवार की संभावना में प्रदीप तिवारी ने दिया बड़ा बयान ।

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 बीते दिनों टंटन उपाध्याय की लाश रेलवे ट्रैक पर मिलने के बाद पलामू पुलिस जब पड़ताल में निकले तब अलग-अलग चीज देखने को मिल रही है  एक तरफ पुलिस अनुसंधान कर रही है तो दूसरी तरफ अलग-अलग गैंग वाले अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं  वही तथाकथित सुजीत सिन्हा के गूर्गा के रूप में दीपक सिंह नामक व्यक्ति जो खुद को सुजीत सिन्हा का गैंग का सदस्य बता रहा था उसने धमकी के रूप में प्रदीप तिवारी उर्फ महाकाल को धमकी देते हुए हत्या का मुख्य आरोपी बताया वहीं दूसरी तरफ पलामू पुलिस के द्वारा एक नाबालिग को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. उसने अपराधी प्रदीप तिवारी की हत्या की सुपारी ली थी. पुलिस ने वारदात को अंजाम देने से पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया. इन सभी चीजों को देखते हुए प्रदीप तिवारी उर्फ महाकाल ने अपना पक्ष फेसबुक  के माध्यम से रखा जय महाकाल ,,,, सभी लोग पढ़े,, मैं प्रदीप तिवारी महाकाल आदरणीय एसपी श्री चंदन सिन्हा सर जी से ये अनुरोध पूर्वक कहना चाहता हूं कि अभी हाल में हुए टनटन उपाध्याय के मर्डर केस में मे...

मेदिनीनगर सदर एसडीएम बनी सुलोचना मीणा (IAS )

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू धर्मेन्द्र कुमार सिंह मो- 8340727986 पलामू: मेदिनीनगर सदर SDM बनी राजस्थान की मीणा सुलोचना   पापा से किया था अफसर  बनने का वादा, 22 साल में IAS बनीं सुलोचना मीणा   राजस्थान की रहने वाली सुलोचना मीणा ने साल 2021 की यूपीएससी परीक्षा (UPSC Exam) में सफलता हासिल की है. अपने पहले ही प्रयास में सफल होकर सुलोचना हर किसी के लिए प्रेरणा बन गई हैं. उन्होंने अपने पापा से वादा किया था कि वह उनकी अफसर बिटिया बनकर दिखाएंगी. उसी वादे को पूरा करने के लिए सुलोचना मीणा मात्र 22 साल की उम्र में आईएएस ऑफिसर  बन गईं.

बिहार में देर रात बड़ी वारदात; पूर्णिया के RLSP कार्यालय पर गोलीबारी, प्रत्याशी ने छिप कर बचाई जान

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  पूर्णिया के मधुबनी टीओपी थाना क्षेत्र के राष्‍ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) के कार्यालय पर शनिवार की रात अपराधियों ने गोली चलाई। उस समय धमदाहा विधानसभा सीट (Dhamdaha Assembly Seat) पर पार्टी के प्रत्याशी रमेश कुशवाहा (Ramesh Kushwaha) सहित कार्यकर्ता वहां मौजूद थे। एक बाइक से आए दो अपराधियों ने फायरिंग की और वहां से फरार हो गए। इस दौरान रमेश कुशवाहा ने किसी तरह छिप कर अपनी जान बचाई। पूर्णिया में आरएएसपी कार्यालय पर गोलीबारी शनिवार की रात करीब दस बजे कुछ अपराधी मधुबनी थाना क्षेत्र के आरएलएसपी कार्यालय पहुंचे और गोली चलानी शुरू कर दी। गोली की आवाज सुनकर पार्टी के जिलाध्‍यक्ष एवं प्रत्याशी रमेश कुशवाहा ने पीछे के कमरे में घुस कर अपनी जान बचाई। गोली चलाने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। सदर डीएसपी ने की मामले की तहकीकात पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फोन कर मधुबनी थाना को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से दो खोखा बरामद किया। इसके बाद सदर डीएसपी आनंद पांडे ने वहां पहुंचकर मामले की तहकीकात की। सदर डीएसपी ने बताया कि मामले ...

एसडीओ ने टीकाकरण केन्द्रों का किया निरीक्षण, ग्रामीणों को किया जागरूक

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पलामू में कोविड-19 टीकाकरण को गति देने व शत प्रतिशत टीकाकरण को लेकर सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार साह ने आज सदर अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों एवं गांवों का दौरा किया। साथ टीकाकरण केन्द्र का निरीक्षण कर टीकाकरण कार्य का जायजा लिया। एसडीओ राजेश कुमार साह पांडू प्रखंड के कजरू कला पंचायत के कजरू कला ग्राम में लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया। साथ ही टीकाकरण केन्द्र का जायजा लिया और वहां की वस्तुस्थिति की जानकारी ली। साथ ही ग्रामीणों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने का भी निदेश दिया। विज्ञापन वहीं उंटारी रोड प्रखंड के मुरमा कला पंचायत के सेमरी गांव में वैक्सीनेशन केंद्र का जायजा लिया और  ग्रामीणों को जागरूक किया। इसके अलावा उंटारी रोड प्रखंड के मुरमा खुर्द पंचायत के पांडेपूरा ग्राम में टीकाकरण केंद्र का जायजा लिया एवं  ग्रामीणों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया। साथ ही ग्रामीणों को मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग रखने, सैनिटाइजर से हाथों को सैनिटाइज करने या साबुन-पानी से ...

लगभग दो लाख के ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने बाइक व नकदी की जब्त

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 मेदिनीनगर। सोमवार (10 नवम्बर 2025) को पुलिस अधीक्षक, पलामू को गुप्त सूचना मिली कि काले रंग की टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल (JH03AP-3034) से दो युवक ब्राउन शुगर लेकर डालटनगंज की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी सदर, लालजी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम सिंगराकला, अमानत नदी के पास एनएच-39 पर वाहन जांच अभियान शुरू किया। वाहन जांच के दौरान पहुंचा मोड़ की ओर से संदिग्ध बाइक पर सवार दो युवक तेज गति से पुलिस जांच स्थल की ओर आते दिखे। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किए जाने पर दोनों ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम की सतर्कता से उन्हें पकड़ लिया गया। डीएसपी (परि.) राजीव रंजन की उपस्थिति में की गई तलाशी में युवकों के पास से करीब 21 ग्राम ब्राउन शुगर, एक मोबाइल फोन, 2,660 रुपये नगद तथा उक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई। पकड़े गए युवकों की पहचान चिन्दु कुमार (23 वर्ष), पिता इश्वरी गुप्ता, निवासी जेलहाता बड़ा तालाब तथा अतुल रंजन सिंह (25 वर्ष), पिता बिजेन्द्र प्रताप सिंह, निवासी जेलहाता मुर्गा मार...

सीआरपीएफ की 134 बटालियन ने मनाया योग दिवस... वृक्षारोपण कर दिया संदेश... कमांडेंट अरूण देव शर्मा ने फलदार पौधा लगाकर दी शुभकामना।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पलामू - सीआरपीएफ की 134 बटालियन ने मनाया योग दिवस... वृक्षारोपण कर दिया संदेश... कमांडेंट अरूण देव शर्मा ने फलदार पौधा लगाकर दी शुभकामना।। विज्ञापन

नाबालिग लड़के को नशे की दवा खिलाकर दोस्तों ने किया दुष्कर्म

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 देवरिया: उत्तरप्रदेश के देवरिया जिले के रुद्रपुर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़के के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है। आरोप है कि पीड़ित के तीन दोस्तों ने नशीली दवा देकर इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। दरअसल, देवरिया के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के आमघाट गांव के रहने वाले एक नाबालिग लड़के के साथ उसके दोस्तो ने नशीली दवा खिलाकर बेहोश करने के बाद सामूहिक रूप से गैंगरेप किया। उसके बाद उस लड़के को जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों की धमकी से पीड़ित नाबालिग घबरा गया और घर आने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने आनन-फानन में उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर, लेकिन स्थिर है। घटना को लेकर लड़के का मानसिक संतुलन भी बिगड़ गया है। पीड़ित लड़के के परिवार के अनुसार, एक आरोपी ने उसे नौकरी का झांसा देकर मुंबई ले गया था। वहां आरोपियों ने उसे कोई नशीला पदार्थ दिया। उसके बेहोश ह...