पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 पोषण अभियान के तहत पलामू उपायुक्त श्री शशि रंजन के निदेश पर किचन गार्डेन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों में आज आंगनबाड़ी सेविकाओं ने फलदार पौधे एवं सब्जियां लगाकर कीचन गार्डेन निर्माण की शुरुआत की। आंगनबाड़ी केन्द्र परिसर में किचन गार्डन लगाने का मुख्य उद्देश्य यहां उत्पादित पौष्टिक सब्जियां/फल का प्रयोग आंगनवाड़ी केंद्र में बन रहे पूरक पोषाहार में किया जाएगा। जिसमें बच्चों को विटामिन व मिनरल्स मिलेगी। इससे कुपोषण को दूर किया जा सकेगा। उपायुक्त के निदेश पर किचन गार्डेन निर्माण के लिए लोगों को जागरूक एवं प्रेरित करने के उद्देश्य से जिला समाज कल्याण की पहल पर आंगनबाड़ी पर्यवेक्षका एवं सेविकाओं को कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से कृषि विज्ञान केंद्र में प्रशिक्षण दिया गया है। इसी आलोक में किचन गार्डन का निर्माण कराया जा रहा है।