पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 कल दिपोत्सव के शुभ अवसर पर शाम 05:30 शहीद स्मारक, पुलिस केन्द्र, मेदिनीनगर में पूर्व सैनिकों, पलामू पुलिस, समाज के प्रबुद्ध लोगों एवं पलामू के युवाओं द्वारा शहीदों की शहादत के सम्मान में शौर्य दीप जलाकर शौर्यांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस अधीक्षक पलामू द्वारा शौर्य दीप जलाकर की गई। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सैनिक बृजेश कुमार शुक्ला ने किया। इस अवसर पर भारत माता की जय, वन्दे मातरम् एवं पलामू के शहीद अमर रहे के गगन भेदी नारे गुंजते रहे। मौके पर उपस्थित पुलिस अधीक्षक पलामू ने शहीदों की शहादत को शत् शत् नमन करते हुए कहा कि आज हम सभी जो यहां खड़े हैं ये उनकी ही बदौलत है। देश की आन्तरिक एवं बाहरी सुरक्षा में लगे जवानों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। मौके पर एसपी संजीव कुमार, SDPO सुरजीत कुमार , मेजर अनीश मोहित कुजुर, पूर्व सैनिक बृजेश कुमार शुक्ला, विजयानन्द पाठक, पुलिस मेंस एसोसिएशन अध्यक्ष अक्षय कुमार सिंह पासवान उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह कोषाध्यक्ष विक्रांत दुबे सार्जेंट आकाशदीप समस्त भाजपा जिला अध्यक्ष नरेन्...