Skip to main content

Posts

Showing posts with the label शोक व्यक्त

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

देश और राज्य में पत्रकारहित में सदैव प्रतिबद्धता से काम करनेवाला पत्रकार संगठन इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (IFWJ) की 'IFWJ झाखण्ड' इकाई के द्वारा बालूमाथ के पत्रकार मोहमद अहसान उर्फ बिहारी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया।

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 देश और राज्य में पत्रकारहित में सदैव प्रतिबद्धता से काम करनेवाला पत्रकार संगठन इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (IFWJ) की 'IFWJ झाखण्ड' इकाई के द्वारा बालूमाथ के पत्रकार मोहमद अहसान उर्फ बिहारी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। फेडरेशन द्वारा कहा गया है कि उनके अकस्मात निधन से  IFWJ परिवार मर्माहत है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे, साथ ही IFWJ ने दिवंगत पत्रकार के परिजनों को सरकार द्वारा तत्काल सहायता उपलब्ध कराने की मांग भी झारखण्ड सरकार से की गयी है। दुख5 की इस घड़ी में स्टेट कोर कमेटी के सुशील चौरसिया, दीपक कुमार, संजय शर्मा, पत्रकार राजेश कृष्ण, प्रभात जायसवाल, सचिन कुमार, पंकज सिन्हा सहित कई वरिष्ठ पत्रकारों ने शोक व्यक्त किया है।