Skip to main content

Posts

Showing posts with the label सदस्यता अभियान

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

आम आदमी पार्टी की सदस्यता अभियान के तहत आप नेता संजय राम के नेतृत्व में दर्जनों युवा साथियों ने थामा आम पार्टी का दामन

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पलामू - आम आदमी पार्टी की सदस्यता अभियान के तहत आप नेता संजय राम के नेतृत्व में दर्जनों युवा साथियों ने थामा आप पार्टी का दामन , आम आदमी पार्टी की राजनीति से प्रेरित होकर युवा साथियों ने पार्टी का दामन थामा , झारखंड में भी आम आदमी की जरूरत है मौके पर उपस्थित प्रमंडलीय प्रभारी किशोर सिन्हा सह प्रभारी सुधीर कुमार व ललन चौधरी ने सभी लोगों को टोपी पहना कर पार्टी की सदस्यता दिलाई, संजय राम ने पार्टी से जुड़े सभी साथियों को झारखंड में साफ-सुथरी स्वच्छ राजनीति के लिए शपथ दिलाई,  विज्ञापन आप नेता कौशल किशोर बच्चन ने कहा कि युवा ही झारखंड की सूरत को बदलेंगे अभी तक झारखंड में जिसकी भी सरकार बनी है झारखंड को लूटने व बर्बाद करने में लगी हुई है शिक्षा और रोजगार की ओर वर्तमान सरकार का ध्यान नहीं है झारखंड के युवाओं ने मिलकर सरकार को बनाया था लेकिन वर्तमान सरकार उम्मीद के विपरीत कार्य कर रही हैं ।

विश्रामपुर विधानसभा के नावा बाजार सहित प्रखंड वार कांग्रेस पार्टी का चला सदस्यता अभियान

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पलामू जिला के विश्रामपुर  विधानसभा के नाव, विश्रामपुर, नगर, उटारी, पांडु प्रखंड की सदस्यता अभियान को लेकर प्रखंडवार समीक्षा बैठक किया गया।  बैठक उपरांत नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी के जयंती पर उनके चित्र पर कांग्रेस जनों ने फूल माला अर्पण करके श्रद्धांजलि सुमन अर्पित की। जिसमें प्रमुख रूप से  जिला अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक मुख्य रूप से उपस्थित हुए । विज्ञापन कार्यक्रम का संचालन जिला कोषाध्यक्ष अजय साहू ने किया।  जिला अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू ने कहा कि लगातार पलामू जिला के सभी प्रखंड में सदस्यता अभियान को लेकर समीक्षा बैठक की जा रही है संगठन के सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं जिला के पदाधिकारी कार्यकर्ता दिन-रात लगकर नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का काम किया जा रहा है जो लोग कांग्रेस पार्टी के विचारधारा पर विश्वास और आस्था रखते हैं वैसे लोग लगातार पार्टी में जुट रहे जो एक शुभ संकेत है प्रत्येक विधानसभा में कम से कम 30000 नए सदस्य को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया...