पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 राज्य गठन के 21 साल से अधिक हो गये. 32 वर्षों के अंतराल के बाद 2010 में पहली बार राज्य में पंचायत चुनाव हुए. 4400 से अधिक पंचायतों में गाव की सरकार चुनी गयी. पांच बरस बाद फिर 2015 में चुनाव हुए. इसकी अवधि भी दिसंबर 2020 में पूरी हो गयी. फिलहाल कार्यकारी समिति के भरोसे गांव की सरकार (त्रिस्तरीय) चल रही है. इस 21 साल के दौरान पंचायतों में जनप्रतिनिधियों के लिए पंचायत सचिवालय बनाये गये. साल दर साल राज्य के 263 प्रखंडों में पंचायत भवन बनते रहे. पर स्थिति यह है कि अब तक (दिसंबर 2021) 4350 पंचायतों में 89 पंचायतें ऐसी हैं जहां पंचायत भवन नहीं हैं या अधूरे हैं. राज्य के 24 में से केवल तीन जिले हजारीबाग, पलामू और जामताड़ा ही ऐसे हैं जहां पंचायत भवन हर पंचायत में उपलब्ध कराये जा सके हैं विज्ञापन