Skip to main content

Posts

Showing posts with the label झारखंड

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

21 वर्षों में झारखंड ने क्या पाया? पढ़िये वरिष्ठ पत्रकार ‘श्याम किशोर चौबे’ का विश्लेषण

पलामू समाचार केंद्र  प्रतिनिधि मेदनीनगर +917979886793 तकरीबन 3.5 करोड़ सभी झारखंडियों को बधाई। जिस झारखंड के लिए 6 दशकों तक संघर्ष किया गया, वह देखते-देखते 21 वर्षों का हो गया। मैं यह तो नहीं कहूंगा कि यह राज्य गबरू जवान हो गया है लेकिन दरहकीकत 21 वर्षों का तो हो ही गया। शैशवावस्था, युवावस्था, बुढ़ापा उन तत्वों संग टैग होता है जिनकी मृत्यु होती है। हमारा राज्य कभी नहीं मरनेवाला। इसलिए इसके साथ युवा जैसा शब्द उपयोग में नहीं लाया जाना चाहिए। लेकिन इसके स्थापना दिवस पर यह तो याद किया ही जाना चाहिए कि 21वीं सदी जब अपने प्रवेश के लिए दुनिया के दरवाजे खटखटा रही थी, उस अमृत वेला में भारत महान के अंतिम 28वें राज्य के बतौर झारखंड का उभ्युदय 14-15 नवंबर 2000 की दरम्यिानी रात हुआ। लगे हाथ यह भी विचार किया जाना जरूरी है कि अब, जबकि वह दो दशकों की यात्रा के बाद तीसरे दशक का दशांश भी बिता चुका है तो उसके खाते में क्या-क्या दर्ज है? झारखंड के ठीक पहले गठित और अभी चुनाव के मुहाने पर खड़े उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीती गोपाष्टमी के मौके पर 11 नवंबर को हरिद्वार में कहा, 2025 तक उत्तर...