Skip to main content

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

21 वर्षों में झारखंड ने क्या पाया? पढ़िये वरिष्ठ पत्रकार ‘श्याम किशोर चौबे’ का विश्लेषण

पलामू समाचार केंद्र
 प्रतिनिधि मेदनीनगर
+917979886793
तकरीबन 3.5 करोड़ सभी झारखंडियों को बधाई। जिस झारखंड के लिए 6 दशकों तक संघर्ष किया गया, वह देखते-देखते 21 वर्षों का हो गया। मैं यह तो नहीं कहूंगा कि यह राज्य गबरू जवान हो गया है लेकिन दरहकीकत 21 वर्षों का तो हो ही गया।

शैशवावस्था, युवावस्था, बुढ़ापा उन तत्वों संग टैग होता है जिनकी मृत्यु होती है। हमारा राज्य कभी नहीं मरनेवाला। इसलिए इसके साथ युवा जैसा शब्द उपयोग में नहीं लाया जाना चाहिए। लेकिन इसके स्थापना दिवस पर यह तो याद किया ही जाना चाहिए कि 21वीं सदी जब अपने प्रवेश के लिए दुनिया के दरवाजे खटखटा रही थी, उस अमृत वेला में भारत महान के अंतिम 28वें राज्य के बतौर झारखंड का उभ्युदय 14-15 नवंबर 2000 की दरम्यिानी रात हुआ। लगे हाथ यह भी विचार किया जाना जरूरी है कि अब, जबकि वह दो दशकों की यात्रा के बाद तीसरे दशक का दशांश भी बिता चुका है तो उसके खाते में क्या-क्या दर्ज है?

झारखंड के ठीक पहले गठित और अभी चुनाव के मुहाने पर खड़े उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीती गोपाष्टमी के मौके पर 11 नवंबर को हरिद्वार में कहा, 2025 तक उत्तराखंड को देश का नंबर एक राज्य बना देंगे। क्या झारखंडियों को यह जुमला सुना-सुना सा लग रहा है? जरूर लग रहा होगा। यह अत्यंत आकर्षक वाक्य वे 21 वर्षों में कई-कई मर्तबा सुन चुके हैं। इतनी बार सुन चुके हैं कि कान पक गए हैं। हुआ क्या?

इन्हीं 21 वर्षों में झारखंड ने 11 सरकारें देखी। इन 11 सरकारों में 6 मुख्यमंत्री देखे। इन 6 में से उसने 5 आदिवासी और एक गैर आदिवासी मुख्यमंत्री देखा। पिता शिबू सोरेन और पुत्र हेमंत सोरेन तक को मुख्यमंत्री बनते देखा। याद दिलाने की जरूरत नहीं, वर्तमान में युवा और इस नाते ऊर्जावान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को देख रहा है। शिबू सोरेन और रघुवर दास को छोड़ दिया जाय तो बाबूलाल मरांडी हों कि अर्जुन मुंडा या मधु कोड़ा, सभी अपने-अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में युवा ही थे।


इन्हीं 21 वर्षों में झारखंडियों ने 3 टर्म में 1 साल 7 महीने 24 दिनों का राष्ट्रपति शासन भी देखा। इन्हीं 21 वर्षों में उन्होंने 7174.12 करोड़ के सालाना बजट से लेकर 91,277 हजार करोड़ तक का बजट देखा। राजनीतिक तिलिस्म यह कि देश की सबसे आलीशान विधानसभा को बिना नेता प्रतिपक्ष का देख रहे हैं। इन्हीं 21 वर्षों में उन्होंने विधानसभा के बाहर ही नहीं, उसके अंदर भी राजनेताओं को इधर से उधर यानी सत्ता पक्ष से प्रतिपक्ष में या प्रतिपक्ष से सत्ता पक्ष में आते-जाते देखा। कौन किस दल के प्रति आस्थावान है, कौन किस विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध है, कौन कब क्या कर बैठेगा, यह पहेली अबूझ बनी रही।


कहने की बात नहीं कि इन्हीं 21 वर्षों में झारखंडियों ने नक्सलियों के भीषण उत्पात और शांत पड़ते, सरेंडर करते उनके चेहरे भी देखे। इसी तरह अपराधियों का तांडव देखा और अब 21वीं सदी के चलन के मुताबिक साइबर अपराधियों की करतूतें भी देख रहे हैं। घपले-घोटालों को तो छोड़ ही दीजिए, ये बहुत हद तक अपनी लोकशाही का अब अंग बन चुके हैं। ऐसा करनेवाले राॅबिनहुडों को झारखंडी देखते-देखते उनकी गिनती भूल चुके हैं।

एक बात जरूर है कि इन्हीं 21 वर्षों में झारखंडियों ने शहरों में दिन दूनी, रात चौगुनी बढ़ती चकाचौंध भी देखा। रही बात गांवों की, तो इसी दौर में वहां भी उन्होंने बिजली के तार और बल्ब देखे, विधायक, सांसद मद से बनती-टूटती पीसीसी सड़कें देखी और एक जिले से दूसरे जिले को जोड़नेवाली इसी हाल में नेशनल और स्टेट हाईवे भी देखा। इन्हीं वर्षों में वे करीब साढ़े तीन करोड़ आबादी में से 2.61 करोड़ लोगों को पीडीएस के तहत रुपया किलो खाद्यान्न लेकर जीते-खाते और इसी तर्ज पर दस रुपये में धोती-साड़ी लेते 59 लाख परिवारों को देख रहे हैं।

कल्याणकारी राज्य है सो खैरात लूटनेवालों की बढ़ती तादाद देखना सुखद है कि दुखद, यह समझना मुश्किल नहीं। प्रजा के एक वर्ग के टैक्स से राजा खैरात बांटकर खुश है। प्रजा का दूसरा वर्ग खैरात पाकर खुश है। द्रष्टा क्या करे? उसके हिस्से में बस इतना ही है, झारखंड और झारखंडियों को भजनेवाले माननीयों-सम्माननीयों की भीड़ में झारखंडियत और झारखंडी विकास माॅडल न देखकर छाती पीटे। प्रायः 40 प्रतिशत मैन पावर पर विकास गाथा लिखने यानी झारखंड को नंबर एक राज्य बनाने का हौसला रखने वाली हुकूमतों को नजर भर कर देखे, देखता रहेे।

भारी-भरकम बजट और दिल्ली से मिली राशि के कारण लोगों के जीवन में थोड़ा परिवर्तन आना स्वाभाविक है लेकिन देखना यह चाहिए कि हर किसी के जीवन में गुणात्मक परिवर्तन आया या गरीबी-अमीरी के बीच लंबी, चैड़ी और गहरी खाई बनती गई? किसी तरह जीवन यापन के लिए खैरात बांटने का बढ़ता सिलसिला कतई आश्वस्त नहीं करता कि हर किसी के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। यदि रोजगार और स्वावलंबन का दर्शन अंजाम पा रहा होता तो खैरात में निश्चय ही कमी आती। थोड़ा ऊपर जाएं तो स्वावलंबन सपना बना रहा, जबकि सरकार के स्तर पर क्षीण मात्रा में की जानेवाली बहालियों पर उठते सवाल आगाह कर रहे हैं कि हमारी नीतियां दोषपूर्ण रही हैं।

चाहे उच्चतर शिक्षा और प्रोफेशनल पढ़ाई का मामला हो कि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारियों का, ऐसी हर जरूरत के लिए हमारी युवा पीढ़ी अन्य राज्यों का मोहताज होकर उन राज्यों के जीएसडीपी में बड़ा योगदान कर रही है। इस पर अपने हुक्मरानों ने कभी विचार नहीं किया। राज-व्यवस्था का मतलब जब अपने नागरिकों का महज पेट भरने तक सिमट जाए तो विकास के सपने उड़न छू हो जाते हैं।

हमारे पुरखों ने जंगल की रक्षा करते हुए अपने जीवन यापन लायक भूमि तैयार की। खूंख्वार जंगली जानवरों के बीच रहकर सामाजिक समरसता बरतते हुए इस भू-भाग को आदर्श बनाया। वह संस्कार मरा नहीं। झारखंडी जनमानस आज भी लोभ-लालच से दूर अपने दम पर विकास की मंजिलें तय करने को तैयार है। जरूरत वातावरण बनाने की है। यह पार्ट शासन-प्रशासन के जिम्मे है। वह अगर शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और अपेक्षित रोजगार के अवसर तैयार कर दे तो निश्चय ही यह अग्रणी राज्य बन जाएगा, लेकिन…इस लेकिन पर ही आकर वोट की राजनीति ठिठक जाती है और हम साल-दर-साल अबुआ राज में एक-एक वर्ष जोड़कर मन को झूठी तसल्ली देने को विवश हो जाते हैं।

यह लेख ‘वरिष्ठ पत्रकार’ श्याम किशोर चौबे के फेसबुक से साभार है। झारखंड राज्य के बनने से लेकर अभीतक उन्होंने सूबे की राजनीतिक हलचल को करीब से देखा है। लेख में व्यक्त विचार उनके निजी हैं।


Comments

पलामू समाचार केंद्र

गढ़वा : हरिहरपुर ओपी भवन बनाने को लेकर आज पुन: सोमवार को गढवा उपायुक्त एवं पुलिस कप्तान तथा कांडी प्रखंड के बीडीओ सह अंचल पदाधिकारी ने स्थल का निरीक्षण किया ।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 गढ़वा जिला के अंतर्गत काण्डी प्रखंड पंचायत मझिगांवा गांव स्थित आजाद नगर टोला के समीप बजरंगबली मंदिर के पास हरिहरपुर ओपी का भवन बनाने को लेकर आज पुनः सोमवार को गढवा उपायुक्त एवं पुलिस कप्तान तथा कांडी प्रखंड के बीडीओ सह अंचल पदाधिकारी ने स्थल का निरीक्षण किया .बताते चले कि इससे पूर्व बुधवार को मापी कराया गया था इसके बाद हरिहरपुर के ग्रामीणों के द्वारा आज स्थानों को देखा गया . जिसमें एक जगह जो हरिहरपुर ओपी के समीप है वह पहले से विवादित है इस पर सहमति नहीं बन सका .इस संदर्भ मे उपायुक्त ने कहा ओपी का भवन बनाने के लिए विवादित जमीन नहीं चाहिए अगर सही जमीन कोई भूमि दाता देंगे तो उचित होगा .इसके लिए तीन दिनों का समय दिया गया है . इसके अलावे मझिगांवा स्थित जो जमीन है उस फिर से मापी कराने का आदेश दिया .कांडी प्रखंड के अंचल अधिकारी जोहान टुडु को . मझिगांवा गांव के स्थानीय ग्रामीण राजन चौबे, सोनु चौबे, शिवभजन यादव, शंभु राम, चंद्रिका राम,नंदु राम, प्रवेश राम, धर्मेन्द्र यादव, तुषार मिश्र, प्रदीप चौधरी आदि ने बताया कि इससे उपयुक्त और कोई जगह नहीं ह...

सोना के साथ सफ़लता में शादी की सालगिरह मुबारक़-अविनाशदेव

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793        डाल्टेनगंज (30जून,बुधवार)विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा के नारों के साथ कई एक मायने में आज का दिन ऐतिहासिक है। झारखण्डी स्मिता के लिए छः भाई बहनों ने हुल विद्रोह किया था। झारखंड की बेटी ने संत राम बी ए की फिलॉसफी से प्रेरित होकर अंतरजातीय शादी रचा क्रांतिकारी कदम बढ़ाई।बैचलर डिग्री खो मास्टर डिग्री हासिल कर पेरिस जीती हैं टोक्यो जितना बाकी है। आज शादी के सालगिरह की शुभकामना देते हुए जगतजननी से कामना करता हूँ कि टोक्यो ओलम्पिक में भारत का परचम दुनियाँ में लहरे। इस धाकड़ जोड़ी आने वाली पीढ़ी को नसीहत दे की जाति धर्म सम्प्रदाय से ऊपर उठकर विश्व विजेता बने, और बना जा सकता है। शुक्रगुजार हूं कि विश्वविजेता गोल्डन गर्ल की शादी में शिरकत  करने का मौका मिला था। आज शादी का सालगिरह है शाही शादी को याद करते खुश हूँ कि जो काम राम अकेले नहीं किये थे, वो काम सीता के आने के बाद किये जिसका प्रमाण तीरंदाजी के विश्व कप में दीपिका अतनु के रूप में दिखा। अविनाशदेव सदस्य-झारखं...

सड़क, फ्लाईओवर और रिंग रोड का जाल—मेदिनीनगर बदलने को तैयार

 पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू धर्मेन्द्र कुमार सिंह मो- 8340727986 मेदिनीनगर: अब वो दिन दूर नहीं, जब मेदिनीनगर की पहचान जाम और अव्यवस्था से नहीं, बल्कि तेज रफ्तार और आधुनिक ढांचे से होगी। वर्षों से ट्रैफिक जाम, तंग गलियों और अव्यवस्थित यातायात की मार झेल रहा यह शहर अब बदलाव की दहलीज पर खड़ा है—और यह बदलाव बड़ा, तेज और असरदार होने वाला है। शहर के दिल से गुजरने वाली सड़कें अब नई शक्ल लेंगी। चियांकी फोर लेन से रेड़मा होते हुए सिंगरा फोर लेन तक बनने वाली 10 मीटर चौड़ी सड़क न सिर्फ सफर को आसान बनाएगी, बल्कि आधुनिक स्ट्रीट लाइट की चमक से शहर की रातें भी जगमगा उठेंगी। वहीं चंद्रशेखर आजाद चौक (रेड़मा) से डॉ. राजेंद्र प्रसाद चौक, शहीद भगत सिंह चौक और भारत माता चौक से बीसफुटा तक बनने वाली चौड़ी और सजी-धजी सड़कें मेदिनीनगर को एक नई पहचान देंगी। भीड़भाड़ वाले चौराहों पर रुकने की मजबूरी अब धीरे-धीरे खत्म होगी। रेड़मा से डॉ. राजेंद्र प्रसाद चौक के पहले तक और बिजली ऑफिस से बैरिया तक प्रस्तावित दो बड़े फ्लाईओवर शहर की रफ्तार को पंख देने का काम करेंगे। जहां कभी गाड़ियो...

गैंगवार की संभावना में प्रदीप तिवारी ने दिया बड़ा बयान ।

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 बीते दिनों टंटन उपाध्याय की लाश रेलवे ट्रैक पर मिलने के बाद पलामू पुलिस जब पड़ताल में निकले तब अलग-अलग चीज देखने को मिल रही है  एक तरफ पुलिस अनुसंधान कर रही है तो दूसरी तरफ अलग-अलग गैंग वाले अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं  वही तथाकथित सुजीत सिन्हा के गूर्गा के रूप में दीपक सिंह नामक व्यक्ति जो खुद को सुजीत सिन्हा का गैंग का सदस्य बता रहा था उसने धमकी के रूप में प्रदीप तिवारी उर्फ महाकाल को धमकी देते हुए हत्या का मुख्य आरोपी बताया वहीं दूसरी तरफ पलामू पुलिस के द्वारा एक नाबालिग को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. उसने अपराधी प्रदीप तिवारी की हत्या की सुपारी ली थी. पुलिस ने वारदात को अंजाम देने से पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया. इन सभी चीजों को देखते हुए प्रदीप तिवारी उर्फ महाकाल ने अपना पक्ष फेसबुक  के माध्यम से रखा जय महाकाल ,,,, सभी लोग पढ़े,, मैं प्रदीप तिवारी महाकाल आदरणीय एसपी श्री चंदन सिन्हा सर जी से ये अनुरोध पूर्वक कहना चाहता हूं कि अभी हाल में हुए टनटन उपाध्याय के मर्डर केस में मे...

मेदिनीनगर सदर एसडीएम बनी सुलोचना मीणा (IAS )

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू धर्मेन्द्र कुमार सिंह मो- 8340727986 पलामू: मेदिनीनगर सदर SDM बनी राजस्थान की मीणा सुलोचना   पापा से किया था अफसर  बनने का वादा, 22 साल में IAS बनीं सुलोचना मीणा   राजस्थान की रहने वाली सुलोचना मीणा ने साल 2021 की यूपीएससी परीक्षा (UPSC Exam) में सफलता हासिल की है. अपने पहले ही प्रयास में सफल होकर सुलोचना हर किसी के लिए प्रेरणा बन गई हैं. उन्होंने अपने पापा से वादा किया था कि वह उनकी अफसर बिटिया बनकर दिखाएंगी. उसी वादे को पूरा करने के लिए सुलोचना मीणा मात्र 22 साल की उम्र में आईएएस ऑफिसर  बन गईं.

बिहार में देर रात बड़ी वारदात; पूर्णिया के RLSP कार्यालय पर गोलीबारी, प्रत्याशी ने छिप कर बचाई जान

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  पूर्णिया के मधुबनी टीओपी थाना क्षेत्र के राष्‍ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) के कार्यालय पर शनिवार की रात अपराधियों ने गोली चलाई। उस समय धमदाहा विधानसभा सीट (Dhamdaha Assembly Seat) पर पार्टी के प्रत्याशी रमेश कुशवाहा (Ramesh Kushwaha) सहित कार्यकर्ता वहां मौजूद थे। एक बाइक से आए दो अपराधियों ने फायरिंग की और वहां से फरार हो गए। इस दौरान रमेश कुशवाहा ने किसी तरह छिप कर अपनी जान बचाई। पूर्णिया में आरएएसपी कार्यालय पर गोलीबारी शनिवार की रात करीब दस बजे कुछ अपराधी मधुबनी थाना क्षेत्र के आरएलएसपी कार्यालय पहुंचे और गोली चलानी शुरू कर दी। गोली की आवाज सुनकर पार्टी के जिलाध्‍यक्ष एवं प्रत्याशी रमेश कुशवाहा ने पीछे के कमरे में घुस कर अपनी जान बचाई। गोली चलाने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। सदर डीएसपी ने की मामले की तहकीकात पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फोन कर मधुबनी थाना को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से दो खोखा बरामद किया। इसके बाद सदर डीएसपी आनंद पांडे ने वहां पहुंचकर मामले की तहकीकात की। सदर डीएसपी ने बताया कि मामले ...

एसडीओ ने टीकाकरण केन्द्रों का किया निरीक्षण, ग्रामीणों को किया जागरूक

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पलामू में कोविड-19 टीकाकरण को गति देने व शत प्रतिशत टीकाकरण को लेकर सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार साह ने आज सदर अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों एवं गांवों का दौरा किया। साथ टीकाकरण केन्द्र का निरीक्षण कर टीकाकरण कार्य का जायजा लिया। एसडीओ राजेश कुमार साह पांडू प्रखंड के कजरू कला पंचायत के कजरू कला ग्राम में लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया। साथ ही टीकाकरण केन्द्र का जायजा लिया और वहां की वस्तुस्थिति की जानकारी ली। साथ ही ग्रामीणों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने का भी निदेश दिया। विज्ञापन वहीं उंटारी रोड प्रखंड के मुरमा कला पंचायत के सेमरी गांव में वैक्सीनेशन केंद्र का जायजा लिया और  ग्रामीणों को जागरूक किया। इसके अलावा उंटारी रोड प्रखंड के मुरमा खुर्द पंचायत के पांडेपूरा ग्राम में टीकाकरण केंद्र का जायजा लिया एवं  ग्रामीणों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया। साथ ही ग्रामीणों को मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग रखने, सैनिटाइजर से हाथों को सैनिटाइज करने या साबुन-पानी से ...

लगभग दो लाख के ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने बाइक व नकदी की जब्त

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 मेदिनीनगर। सोमवार (10 नवम्बर 2025) को पुलिस अधीक्षक, पलामू को गुप्त सूचना मिली कि काले रंग की टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल (JH03AP-3034) से दो युवक ब्राउन शुगर लेकर डालटनगंज की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी सदर, लालजी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम सिंगराकला, अमानत नदी के पास एनएच-39 पर वाहन जांच अभियान शुरू किया। वाहन जांच के दौरान पहुंचा मोड़ की ओर से संदिग्ध बाइक पर सवार दो युवक तेज गति से पुलिस जांच स्थल की ओर आते दिखे। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किए जाने पर दोनों ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम की सतर्कता से उन्हें पकड़ लिया गया। डीएसपी (परि.) राजीव रंजन की उपस्थिति में की गई तलाशी में युवकों के पास से करीब 21 ग्राम ब्राउन शुगर, एक मोबाइल फोन, 2,660 रुपये नगद तथा उक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई। पकड़े गए युवकों की पहचान चिन्दु कुमार (23 वर्ष), पिता इश्वरी गुप्ता, निवासी जेलहाता बड़ा तालाब तथा अतुल रंजन सिंह (25 वर्ष), पिता बिजेन्द्र प्रताप सिंह, निवासी जेलहाता मुर्गा मार...

सीआरपीएफ की 134 बटालियन ने मनाया योग दिवस... वृक्षारोपण कर दिया संदेश... कमांडेंट अरूण देव शर्मा ने फलदार पौधा लगाकर दी शुभकामना।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पलामू - सीआरपीएफ की 134 बटालियन ने मनाया योग दिवस... वृक्षारोपण कर दिया संदेश... कमांडेंट अरूण देव शर्मा ने फलदार पौधा लगाकर दी शुभकामना।। विज्ञापन

नाबालिग लड़के को नशे की दवा खिलाकर दोस्तों ने किया दुष्कर्म

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 देवरिया: उत्तरप्रदेश के देवरिया जिले के रुद्रपुर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़के के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है। आरोप है कि पीड़ित के तीन दोस्तों ने नशीली दवा देकर इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। दरअसल, देवरिया के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के आमघाट गांव के रहने वाले एक नाबालिग लड़के के साथ उसके दोस्तो ने नशीली दवा खिलाकर बेहोश करने के बाद सामूहिक रूप से गैंगरेप किया। उसके बाद उस लड़के को जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों की धमकी से पीड़ित नाबालिग घबरा गया और घर आने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने आनन-फानन में उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर, लेकिन स्थिर है। घटना को लेकर लड़के का मानसिक संतुलन भी बिगड़ गया है। पीड़ित लड़के के परिवार के अनुसार, एक आरोपी ने उसे नौकरी का झांसा देकर मुंबई ले गया था। वहां आरोपियों ने उसे कोई नशीला पदार्थ दिया। उसके बेहोश ह...