Skip to main content

Posts

Showing posts with the label पर्यटन

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

जिले में पर्यटन के विकास की असीम संभावना

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला पर्यटन संवर्धन समिति की बैठक संपन्न जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उपायुक्त शशि रंजन की अध्यक्षता में बुधवार को जिला स्तरीय पर्यटन संवर्धन समिति की बैठक आयोजित की गयी.बैठक में इस बात पर विस्तार से चर्चा की गयी कि जिले के किन इलाकों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की संभावनाएं हैं.जनप्रतिनिधियों द्वारा जो स्थल बताया गया उस पर विस्तार से चर्चा हुई.बैठक में तरहसी के झलखंडी धाम देवी मंदिर में पेयजल,शौचालय,आदि की व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्णय लिया गया साथ ही पांकी के माड़न में डे बोर्डिंग सेंटर के लिये विभाग को प्रस्ताव भेजने पर भी सहमति बनायी गयी. विज्ञापन पांकी के राहेविर मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में किया जायेगा विकसित बैठक में पांकी के राहेविर मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में किया विकसित करने का निर्णय लिया गया.यहां रेलिंग,बेंच,डस्टबिन, शौचालय आदि का निर्माण कराया जायेगा.इसी तरह जिले के विभिन्न प्रखंडों के कुल 18 स्थानों को पर्यटन के द...