पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला पर्यटन संवर्धन समिति की बैठक संपन्न
जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उपायुक्त शशि रंजन की अध्यक्षता में बुधवार को जिला स्तरीय पर्यटन संवर्धन समिति की बैठक आयोजित की गयी.बैठक में इस बात पर विस्तार से चर्चा की गयी कि जिले के किन इलाकों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की संभावनाएं हैं.जनप्रतिनिधियों द्वारा जो स्थल बताया गया उस पर विस्तार से चर्चा हुई.बैठक में तरहसी के झलखंडी धाम देवी मंदिर में पेयजल,शौचालय,आदि की व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्णय लिया गया साथ ही पांकी के माड़न में डे बोर्डिंग सेंटर के लिये विभाग को प्रस्ताव भेजने पर भी सहमति बनायी गयी.विज्ञापन
पांकी के राहेविर मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में किया जायेगा विकसित
बैठक में पांकी के राहेविर मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में किया विकसित करने का निर्णय लिया गया.यहां रेलिंग,बेंच,डस्टबिन, शौचालय आदि का निर्माण कराया जायेगा.इसी तरह जिले के विभिन्न प्रखंडों के कुल 18 स्थानों को पर्यटन के दृष्टिकोण से विकसित करने पर चर्चा किया गया साथ ही चियांकी पार्क एवं भीम चूल्हा पर्यटन स्थल के रख-रखाव की देख-रेख करने हेतु संचालन समिति के गठन करने पर भी निर्णय लिया गया.बैठक में जनप्रतिनिधियों ने कहा कि जिले पर्यटन के विकास की असीम संभावना है.बैठक में उपायुक्त के अलावा पांकी विधायक डॉ कुशवाहा शशि भूषण मेहता,उप विकास आयुक्त मेघा भारद्वाज,अपर समाहर्ता सुरजीत कुमार सिंह,विश्रामपुर व हुसैनाबाद के विधायक प्रतिनिधि, चतरा संसद के प्रतिनिधि,वन प्रमंडल पदाधिकारी,जिला पर्यटन सह खेल पदाधिकारी,भवन निर्माण के प्रतिनिधि,व अन्य उपस्थित थे.
Comments
Post a Comment