Skip to main content

Posts

Showing posts with the label नर्स दिवस

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

आज अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस है ।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि  +917979886793   आज अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस है ।यह दिन प्रत्येक वर्ष 12 मई को मनाया जाता है ।इस दिन नर्सों का सम्मान किया जाता है ।लेकिन आज एमएमसीएच के कोविड-19 में तैनात नर्सों के लिए यह दिन मनहूस साबित हुआ ।इसके पीछे  वजह बनी महामारी कोरोना ।आज कोविड-19वार्ड में एक संक्रमित मरीज की मौत के बाद परिजनों ने नर्सों को लात,घुसो एवं डंडो से पिटाई कर दी ।इस घटना के बाद स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल पर बैठ गए हैं हालांकि पुलिस ने हंगामा मारपीट के आरोप में कई लोगों को हिरासत में ले लिया है ।परिजनों का आरोप है कि लापरवाही बरती गई है अन्यथा जान नहीं जाती। विज्ञापन जिले के प्रभारी सिविल सर्जन डॉ अनिल श्रीवास्तव ने आकाशवाणी को बताया कि बताया कि ऐसी घटना पिछले 15 दिनों में दो बार हो चुकी है। परिजनों को नियंत्रित रहना चाहिए ।हम _और_ हमारा पूरा स्टाफ इस पूरे प्रयास में लगा है कि इस महामारी से किसी की मौत ना हो।