Skip to main content

Posts

Showing posts with the label प्रेस वार्ता

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण को लेकर ओबीसी मोर्चा के अजित मेहता , शैलू चन्द्रवँशी समेत अन्य सदस्यो ने किया प्रेस वार्ता

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पलामू - पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण को लेकर ओबीसी मोर्चा के अजित मेहता , शैलू चन्द्रवँशी समेत अन्य सदस्यो ने किया प्रेस वार्ता , कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ओबीसी का आरक्षण भी होना चाहिए अन्य राज्यों में है लेकिन झारखंड राज्य में नहीं है इसे लेकर सभी विधानसभा क्षेत्र के विधायकों से अपील किया है कि विधानसभा में इस मामले को उठाए और ओबीसी आरक्षण दिलवाने का काम करे यदि ऐसा नही होता है और आरक्षण नहीं मिलता है तो हम पंचायत चुनाव का भी बहिष्कार कर सकते हैं और इसके लिए आंदोलन भी करने के लिए बाध्य होंगे । विज्ञापन

पलामू सांसद विष्णु दयाल राम की अध्यक्षता में प्रेसवार्ता का किया गया आयोजन

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पलामू - पलामू सांसद विष्णु दयाल राम की अध्यक्षता में प्रेसवार्ता का किया गया आयोजन, नगर निगम की मेयर अरुणा शंकर, भाजपा जिला अध्यक्ष विजयानन्द पाठक हुए शामिल,सांसद विष्णु दयाल राम ने बताया कि झारखण्ड सरकार के द्वारा जलापूर्ति को लेकर स्वीकृति प्रदान की गई है ,मेदिनीनगर में PHED बिभाग के द्वारा जलापूर्ति की योजनाएं बनाई गई है,JUIDCO ने कार्य की योजना बनाई और Asian Development Bank ने इसके लिए धनराशि उपलब्ध कराई है,161 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी और दो वर्ष में कार्य पूरा किया जाएगा, इस योजना के अंतर्गत वाटर ट्रीटमेंट प्लान , इंटेक वाल,Esr जलमीनार बनेंगे ,और नगर निगम क्षेत्र के सभी 35 वार्डो तक जलापूर्ति की जाएगी । विज्ञापन

पलामू में पहुंचे बाबूलाल मरांडी और परिसदन भवन में की प्रेस वार्ता

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 विज्ञापन  परिसदन भवन में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक दल के नेता श्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार के लगभग 2 वर्षों का कार्यकाल में विकास पूरी तरह से ठप हो गया है। कानून व्यवस्था लचर गई है और अपराध,उग्रवाद चरम पर है। राज्य में हत्या,बलात्कार,अपहरण, फिरौती की घटनाएं लगातार बढ़ रही है।अराजकता व भय का माहौल है। बालू एवं खनिज संपदा का दोहन हो रहा है माफिया राज कायम है भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है। श्री मरांडी ने कहा कि सरकार ने चुनाव में प्रत्येक साल पांच लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था परंतु अभी तक कुछ नहीं किया। आए दिन संविदा कर्मी पारा शिक्षक,पारा मेडिकल स्टाफ, स्वास्थ्य कर्मी,सहायक पुलिस एवं अन्य संगठन लगातार आंदोलनरत है।सरकार वार्ता कर इनके समस्याओं का समाधान के प्रति गंभीर नहीं है बल्कि उन पर लाठियों से प्रहार किया जा रहा है आज तक तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग नियुक्ति नियमावली या स्थानीय नीति ही नहीं बना...

हुसैनाबाद विधायक कमलेश सिंह और NCP युवा नेता सूर्या सोनल सिंह ने मेदिनीनगर स्थित अपने आवास पर की प्रेसवार्ता

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 विज्ञापन पलामू - हुसैनाबाद विधायक कमलेश सिंह और NCP युवा नेता सूर्या सोनल सिंह ने मेदिनीनगर स्थित अपने आवास पर की प्रेसवार्ता, कहा मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के द्वारा भोजपुरी और मगही को डोमिनेटिंग भाषा कहना सरासर गलत है। झारखण्ड विभिन्न जाति, धर्म और संस्कृति का प्रदेश है। ऐसे में भोजपुरी, मगही भाषा को बिहार की भाषा कहना कही से उचित नहीं है। वही विधायक कमलेश सिंह ने सरकार से मांग की है कि नियोजन नीति में मगही, भोजपुरी, मैथली और अंगिका भाषा को शामिल किया जाए इसे डोमिनेटिंग भाषा नहीं कहा जाए। साथ ही विधायक कमलेश सिंह ने ये भी कहा कि अगर सरकार इनकी माँग को पूरा नहीं करती है तो वे सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे ।

प्रेस वार्ता संपन्न भाजपा झारखंड प्रदेश के प्रवक्ता श्री अमित कुमार जी ने भारतीय जनता पार्टी के मेदनीनगर स्थित कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  विज्ञापन भाजपा झारखंड प्रदेश के प्रवक्ता श्री अमित कुमार जी ने आज भारतीय जनता पार्टी के मेदनीनगर स्थित कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए झारखंड विधानसभा के बजट पर उन्होंने कहा कि और यह बजट किसान विरोधी आदिवासी विरोधी छात्र विरोधी बजट है यह बजट गांव के गरीब के पेट पर प्रहार करने वाला बजट है किसानों के विषय पर इस बजट में किसी तरह का कोई प्रावधान नहीं है राज में किसानों का ऋण माफ नहीं किया गया ना ही इस बजट में किसानों का ऋण किस तरीका से माफ किया जाए इसका भी कोई प्रावधान नहीं रखा गया यह बजट विभाग वाइज तैयार नहीं किया गया है इस बजट में प्रवासी मजदूरों का कोई ख्याल नहीं रखा गया है ना ही उनके जीवनयापन का कोई प्रावधान किया गया है खनन क्षेत्र में लूट मची हुई है भ्रष्टाचार की आंख सीधे सीधे मुख्यमंत्री पर जा रही है उन्हीं के दल के विधायक आरोप लगा रहे हैं और इसका समर्थन उन्होंने उन्हीं के दल के विधायक सीता सोरेन और स्टीफन मरांडी ने की है भाजपा की यह मांग है कि इसकी जांच सीबीआई से कराई जाए सरकार के नियोजन नीति को समाप्त करने ...

उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में प्रेसवार्ता का किया गया आयोजन

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  कन्या भ्रूण हत्या और गिरते लिंगानुपात को रोकने के मीडिया मित्रों का सहयोग आपेक्षितः- उपायुक्त श्री मंजुनाथ भजंत्री उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में प्रेसवार्ता का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। इस दौरान उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गयी कि सर्वेक्षित बसौड़ी जमीन के रजिस्ट्री करने में जो समस्याएं आ रही है उसको देखते हुए जिला स्तरीय निर्णय लिया गया है कि सर्वेक्षित बसौड़ी जमीन रजिस्ट्री हेतु पंजी-02 की प्रति, शुद्धि पत्र, अद्यतन लगान रसीद की पर्याप्त होगा और ऐसे में एलपीसी की आवश्यकता नहीं होगी। साथ हीं आवेदककर्ता आवेदन के साथ इस आशय का शपथ पत्र दाखिल करेंगे कि प्रस्तावित जमीन से संबंधित कोई भी मामला किसी न्यायालय में निष्पादन हेतु लंबित नहीं है और किसी न्यायालय/सक्षम प्राधिकार द्वारा प्रस्तावित जमीन का राजस्व कार्य पर रोक नहीं है। इसके अलावे आवेदनकर्ता इस आशय का शपथ पत्र दाखिल करेंगे कि आवेदक की ओर से प्रस्तावित जमीन का दाखिल दस्तावेज सही हैं। साथ हीं किसी प्रकार की कोई सरकारी एजेन्सी...