पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
प्रेस वार्ता संपन्न भाजपा झारखंड प्रदेश के प्रवक्ता श्री अमित कुमार जी ने भारतीय जनता पार्टी के मेदनीनगर स्थित कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
भाजपा झारखंड प्रदेश के प्रवक्ता श्री अमित कुमार जी ने आज भारतीय जनता पार्टी के मेदनीनगर स्थित कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए झारखंड विधानसभा के बजट पर उन्होंने कहा कि और यह बजट किसान विरोधी आदिवासी विरोधी छात्र विरोधी बजट है यह बजट गांव के गरीब के पेट पर प्रहार करने वाला बजट है किसानों के विषय पर इस बजट में किसी तरह का कोई प्रावधान नहीं है राज में किसानों का ऋण माफ नहीं किया गया ना ही इस बजट में किसानों का ऋण किस तरीका से माफ किया जाए इसका भी कोई प्रावधान नहीं रखा गया यह बजट विभाग वाइज तैयार नहीं किया गया है इस बजट में प्रवासी मजदूरों का कोई ख्याल नहीं रखा गया है ना ही उनके जीवनयापन का कोई प्रावधान किया गया है खनन क्षेत्र में लूट मची हुई है भ्रष्टाचार की आंख सीधे सीधे मुख्यमंत्री पर जा रही है उन्हीं के दल के विधायक आरोप लगा रहे हैं और इसका समर्थन उन्होंने उन्हीं के दल के विधायक सीता सोरेन और स्टीफन मरांडी ने की है भाजपा की यह मांग है कि इसकी जांच सीबीआई से कराई जाए सरकार के नियोजन नीति को समाप्त करने का काम किया है हजारों युवाओं की नौकरी आधार में लटक गई है हाई स्कूल शिक्षकों की बात हो सहायक पुलिस की बात हो या पंचायत सचिव की बात हो
इस प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से उपस्थित रहे भाजपा जिलाध्यक्ष विजय आनंद पाठक भाजपा प्रदेश मंत्री विवेक भवानी सिंह प्रवेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह उपमहापौर मेदिनीनगर मंगल सिंह कृष्णा गुप्ता प्रदीप सिन्हा प्रियरंजन कुमार निरंजन मेहता सोमेश सिंह संटू सिंह विकास सिंह एवं काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे
Comments
Post a Comment