Skip to main content

Posts

Showing posts with the label रक्तदान महादान

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

शादिल खान ने जीरवा देवी को रक्त देकर बचाया जीवन

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793  शादिल खान ने जीरवा देवी को रक्त देकर बचाया जीवन आप सभी को बताते चलें कि जीवन ज्योत सदस्य दिलीप कुमार रंजन ने जीवन ज्योत मुख्यालय को फोन करके बताया कि हमारे गांव सोनबरसा के जीरवा देवी जोकि अत्यंत गरीब है तथा उन्हें कई दिनों से  रक्त स्राव हो रहा है उनका ऑपरेशन आरोग्य हॉस्पिटल गढ़वा में होना तय हो चुका है और उन्हें A+ पॉजिटिव रक्त की सख्त आवश्यकता है जीवन ज्योत मुख्यालय के द्वारा सोशल वर्कर टीम गढ़वा के शुभम केसरी जी को फोन किया जाता है और उन्होंने अपने संचालक आकाश केसरी से मंतव्य करते हुए त्वरित कार्यवाही किया और सोशल वर्कर टीम के कर्तव्य परायण शादिल खान ने सदर हॉस्पिटल गढ़वा पहुंचकर अपना रक्त प्रदान किया सोशल वर्कर टीम लगातार समाज के हित में निरंतर अच्छा कार्य कर रहा है इस मौके पर उपस्थित रक्तदाता- शादिल खान मौके पे उपस्तिथ संस्था के संचालक आकाश केशरी, शुभम् केशरी तथा श्रेठ केशरी विज्ञापन

पत्रकार उमेश के बेटे ने एक मुस्लिम महिला को खून देकर बचायी जान

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पलामू जिला के चैनपुर थाना के रमकंडा निवासी असमीना खातून का गर्भ खराब हो गया था। जिसके कारण काफी ब्लडिंग हो गई थी। उसकी स्थिति नाजुक हो गई थी। अगर खून नहीं मिलता तो उसकी जान जा सकती थी। डालटनगंज के वेलवाटिका निवासी व पलामू के वरिष्ठ पत्रकार संजय सिंह "उमेश" के 18 वर्षीय बेटे प्रथम श्रेष्ठ को मालूम हुआ तो वह अभी थोड़ी देर पहले ब्लड बैंक, सदर अस्पताल, मेदिनीनगर जाकर उसके लिए एक यूनिट खून दान किया। महिला की अब जान बच जाएगी। विज्ञापन

रांची रेल मण्डल के रांची स्थित चिकित्सा केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 द पू रेलवे रांची रेल मण्डल के मेडिकल विभाग द्वारा रिम्स के ब्लड बैंक तथा वोलंटरी ब्लड डोनर एसोशिएशन के सहयोग  से आज  रेल अस्पताल  , रांची में रक्तदान शिविर का आयोजन गया, जिसमें  बड़ी संख्या में रेल अधिकारियों, कर्मचारियों व उनके परिवार के लोगों ने  बढ़- चढ़कर कर हिस्सा  लिया । इस अवसर पर महिलाओं ने भी रक्तदान किया।  इस  मौके पर  मण्डल रेल प्रबन्धक श्री  नीरज अंबष्ठ  ने कहा कि “आपके रक्तदान से लोगों की जान बच सकती है। यह बहुत नेक कार्य है। हरेक स्वस्थ आदमी को रक्तदान करना चाहिए । “ उन्होने मेडिकल विभाग को बधाई देते हुए  इसे वर्ष में तीन चार बार कराने का निर्देश दिया।  अपर मण्डल रेल प्रबन्धक  (परिचालन ) ने कहा कि “रक्त देने से स्वास्थ्य की कोई हानि नहीं होती , बल्कि आप किसी का जीवन बचाने में भागीदार बनते हैं।  रक्तदान को लेकर लोगों में बहुत भ्रांतियाँ हैं, इन्हें दूर किया जाना चाहिए। “ अपर मण्डल रेल प्रबन्धक  (इन्फ्रा )श्री सतीश कुमार ने कहा कि” रक्त...

राज्य के रक्तवीर डॉक्टर चंद्रभूषण ने अपने दोस्तों के साथ किया 25 वा रक्तदान

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 राज्य के रक्तवीर डॉक्टर  चंद्रभूषण ने अपने दोस्तों के साथ किया 25 वा रक्तदान, अपने जीवन में 100 बार रक्तदान का promise लिए! जहाँ लोग आज promise day मनाने में लगे हुए हैं वही एक ऐसा युवा वर्ग भी है जो लोगों को रक्तदान के लिए निरंतर प्रेरित कर रहा है.  राज्य के लोगों को रक्तदान के लिए हमेशा प्रेरित करने वाले चिकित्सक जिन्हें लोग रक्तवीर  के नाम से जानता है उन्होंने आज अपना 25 वा रक्तदान किया और आगे हर मौके पर रक्तदान शिविर लगाने का प्रॉमिस किया! प्रेस क्लब के  उपाध्यक्ष  पिटू दुबे ने 30 वा रक्तदान किया और लोगों से हमेशा रक्तदान जैसे नेक कार्य में आगे आने की गुजारिश की! जीवनदान  के संस्थापक अमन मिश्रा ने अपना 26 वा रक्तदान किया और इस वर्ष 1000 यूनिट से ज्यादा रक्तदान करवाने का प्रॉमिस किया! रिम्स के मेस संचालक राजीव रंजन ने भी रक्तदान किया और कभी भी जरूरत पड़ने पर रक्तदान करने का वचन लिया! मौके पर सत्यव्रत , नीतीश कुमार ,डॉ के. के. सिंह, डॉ उषा सरोज और रिम्स ब्लड बैंक के अन्य पदाधिकारी मौजूद...

रांची एसएसपी श्रीमान सुरेंद्र कुमार झा ने ब्लड डोनर को किया सम्मानित

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 डोरंडा ईदगाह के पीछे आज एसएम कंप्यूटर के पास रक्तदान शिविर वातानुकूलित बस में जीवन के अधिकार के तहत एक दिवसीय रक्तदान शिविर आयोजित हुआ.जो आज के मौजूदा स्थिति में बेहद जरूरी है,जिससे किसी की भी जान हमारे रक्तदान से बच सके,यही हमारे लिए जीवंत होने का साबूत है....आयोजक कार्यक्रम का उद्घाटन रांची के एसएसपी आईपीएस सुरेंद्र कुमार झा के द्वारा किया गया,जिसमें उन्होंने कहा कि रक्तदान से बढ़कर और कोई मानव सेवा नही हो सकती,यह बेहद सराहनीय कार्य और जरूरी भी है,हम आयोजक को सराहनीय रक्तदान शिविर लगाने के लिए बधाई देते है और रांची वासियों से अपील करते है कि रक्तदान जरूर करें जिसकी अभी बेहद ज़रूरत है इसलिए रक्तदान-महादान है और रक्तदान शिविर जरूर लगाएं. रक्तदान शिविर में 14 यूनिट दान हुआ,पहले रक्तदान शिविर के रक्तदाता सैयद मोज़फ्फर अली,एकलौती महिला डोनर राणा हसन ने किया. एसएसपी रांची ने ब्लड डोनर को प्रणाम पत्र देकर सम्मानित और हौसला अफजाई की. आयोजक और सामाजिक जिम्मेदारों ने  एसएसपी रांची आईपीएस श्रीमान सुरेंद्र कुमार झा को बुके और मोममेंटो दे...

आपका रक्तदान किसी के लिए जीवनदान के सामान हैः- उपायुक्त

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 उपायुक्त ने रक्त संग्रहण चलंत वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना कल दिनांक 13.11.2020 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री कमलेश्वर प्रसाद सिंह द्वारा लोगों को रक्तदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से रक्त संग्रहण चलंत वाहन को हरी झंडी दिखाकर समाहरणालय परिसर से रवाना किया गया। इस दौरान मौके पर उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों को उपायुक्त द्वारा जानकरी दी गई कि पूरे संथाल परगना क्षेत्र में रक्तदान को बढ़ावा देने और लोगों को जागरूक करते हुए वाहन घूम-घूम कर लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ रक्त संग्रहण का कार्य भी करेगा। इस चलंत वाहन में सभी आवश्यक संसाधन से युक्त सारी व्यवस्था के साथ संबंधित कर्मी मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर उपायुक्त द्वारा कहा गया कि रक्तदान कर के न सिर्फ किसी की जिंदगी बचाने जैसी अनमोल खुशी मिलता है बल्कि इससे हमारे सेहत को भी लाभ पहुँचता है। कई लोग यह सोचकर रक्तदान नहीं करते हैं कि इससे उनका सेहत खराब हो जाएगा, जो कि एक भ्रम के अलावा कुछ भी नहीं है। ऐसे में लोग सोचते हैं कि रक्तदान करने से शरीर में खून की कमी ह...

रक्तदान दान से बड़ा कोई दान नहीं है :दुर्गेश सिंह

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  सीआरपीएफ जवान दुर्गेश कुमार सिंह स: जीवन ज्योत संस्थापक ने अपने ही जीवन ज्योत स्वयंसेवी संस्था के  सदस्य मिथलेश कुमार सिंह के पिताजी को रक्तदान कर जीवन दान देने का प्रयास किया है आपको बताते चले की  सीआरपीएफ जवान दुर्गेश कुमार सिंह का यह छठा रक्तदान है देश सेवा के साथ निरंतर गरीब असहाय जरूरतमंद के लिए कार्य करने का अक्षम शक्तिशाली व्यक्तित्व के रूप में यह पलामू क्षेत्र के लिए जाने जाते हैं इनके द्वारा  जीवन ज्योत स्वयंसेवी संस्था का स्थापना किया गया है जो निरंतर गरीबों के हित के लिए कार्य कर रहा है इस स्वयंसेवी संस्था का पहचान एकता अखंडता को बनाए रखना  है संस्था के सभी सदस्य योद्धा की भांति निरंतर कार्य कर रहे हैं इसका लक्ष्य 5 वर्षों में संपूर्ण झारखंड में असहाय गरीब जरूरतमंद के लिए अधिक से अधिक मदद पहुंचाना  है साथ ही दुर्गेश सिंह ने यह कहा कि स्वेच्छा से रक्तदान करें रक्तदान से बड़ा और कोई दान नहीं हो सकता है इससे दूसरे को जिंदगी मिलती है साथ ही जो व्यक्ति रक्तदान करता है वह स्वस्थ भी रहता है क्योंकि रक...

चैनपुर थाना द्वारा थाना परिसर में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन। मौके पर एसपी संजीव कुमार, एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता, सिविल सर्जन जॉन एफ कैनेडी रहे मौजूद।

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  चैनपुर थाना द्वारा थाना परिसर में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन। मौके पर एसपी संजीव कुमार, एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता, सिविल सर्जन जॉन एफ कैनेडी रहे मौजूद।

चैनपुर थाना द्वारा थाना परिसर में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  चैनपुर थाना द्वारा थाना परिसर में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन,थाना के पुलिस कर्मियों ने किया रक्तदान मौके पर एसपी संजीव कुमार, एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता, सिविल सर्जन जॉन एफ कैनेडी रहे मौजूद।

तरंग भारत संस्था के द्वारा आज बेलवटीका गुरुद्वारा के समीप रक्तदान महाशिविर का आयोजन किया गया

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  तरंग भारत संस्था के द्वारा आज बेलवटीका गुरुद्वारा के समीप रक्तदान  महाशिविर का आयोजन किया गया जिसमें संस्था के संस्थापक सौरव सिंह , सह संस्थापक कोमल कुमार अंकु, संस्थापक सदस्य ,   प्रशांत भारद्वाज, गौरव सिंह रामपुर , निशांत भारद्वाज , अनल सिंह, अल्तमश शेख ,रोहित सिंह ,   अभिनव तिवारी ,अमन सिंह,  आयुष सिंह आदि  उपस्थित थे | संस्था के द्वारा लगभग 35 यूनिट रक्तदान कराया गया | संस्था का कहना है कि थेल्समिया प्रभावित सैकड़ों बच्चों को और रक्त आपूर्ति का अभाव हो रहा है जिसके हेतु  रक्तदान कैंप का आयोजन कराया गया है |  कैंप में मुख्य अतिथि के तौर पर नगर निगम के उप महापौर मंगल सिंह , विश्वजीत पाठक एवं सोना महल के प्रोपराइटर धनंजय सोनी विशिष्ट अतिथि के तौर पर  उपस्थित थे |

स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर रक्तदान कर हुई गर्व की अनुभूतिः राजीव रंजन

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 एक से 15 अक्टूबर तक चलेगा रक्तदान पखवारा 1 अक्टूबर को राज्य के 31 रक्त संग्रह केन्द्रों से 1001 यूनिट रक्त का किया गया संग्रह  राज्य एड्स नियत्रंण समिति के प्रोजेक्ट डायरेक्टर श्री राजीव रंजन ने कहा कि पूरे राज्य में 1 अक्टूबर से रक्तदान पखवारा कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है। राज्य के विभिन्न रक्त संग्रह केन्द्रों में स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा हैं । यह कार्यक्रम 15 अक्टूबर तक चलेगा। पखवारा के पहले दिन राज्य के 31 रक्त संग्रह केन्द्रों से 1001 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। उन्होंने इस अवसर पर रक्त दान कर कहा कि रक्त दान करने से गर्व की अनुभूति हो रही हैं। समिति के प्रोजेक्ट डायरेक्टर श्री राजीव रंजन ने कहा कि 01 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक पूरे राज्य में स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर सभी जिला और ब्लड बैंकों को सूचित किया जा चुका है। इस दौरान 50 हजार यूनिट रक्त संग्रह की योजना है।

पलामू में शुरू होगी मुफ्त ब्लड देने की सेवाः उपायुक्त

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 सभी के सहयोग से पलामू का ब्लड बैंक होगा समृद्ध राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर FELICITATION PROGRAM OF BLOOD DONERS ORGANISATION कार्यक्रम आयोजित उपायुक्त श्री शशि रंजन ने कहा कि पलामू जिला प्रशासन पलामू में बिना रिप्लेसमेंट ब्लड देने की सेवा शुरू करने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है, ताकि लोगों को बिना बिना ब्लड दिये मुफ्त में ब्लड मिल सके। ब्लड बैंक को ब्लड के प्रबंधन में ध्यान देना होगा, ताकि ब्लड को वेस्टेज से बचाया जा सके। ब्लड की आवश्यकता अनुरूप उसकी पूर्ति होने से लोगों को सुविधा होगी। सभी के सहयोग से पलामू के ब्लड बैंक को और समृद्ध बनाने की जरूरत है। उपायुक्त राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल स्थित ब्लड बैंक के समीप JSACS की ओर से आयोजित  FELICITATION PROGRAM OF BLOOD DONERS ORGANISATION कार्यक्रम में बोल रहे थे। मौके पर रक्तदान करने वाले संस्थाओं/संगठनों व व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।  उपायुक्त ने कहा कि पलामू के ब्लड बैंक में सेपरेटर मशीन ...

रक्त संग्रह में अग्रणी राज्य बनेगा झारखंडः राजीव रंजन

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 एक से 15 अक्टूबर तक चलेगा रक्तदान पखवारा  झारखंड को रक्त संग्रह के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की तैयारियों में राज्य एड्स नियंत्रण समिति जुट गई है। समिति के प्रोजेक्ट डायरेक्टर श्री राजीव रंजन ने कहा है कि इसके लिए मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह और स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव श्री नितिन मदन कुलकर्णी के निर्देश पर व्यापक तैयारी की जा चुकी है। इसके लिए 01 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक पूरे राज्य में स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर सभी जिला और ब्लड बैंकों को सूचित किया जा चुका है। इस दौरान 50 हजार यूनिट रक्त संग्रह की योजना है। वहीं समिति ने कोरोना ल़ॉक डाउन की अवधि 22 मार्च से लेकर 23 सितंबर के बीच राज्य में 97,612 हजार यूनिट रक्त का संग्रह किया और 1,05,052 लाख रक्त का वितरण किया। राज्य में रक्त की कमी नहीं होने दी गई। अभी राज्य में एड्स नियंत्रण समिति के अधीन 31 और अन्य 28 रक्त संग्रह केंद्र कार्यरत हैं। श्री राजीव रंजन सूचना भवन में मीडिया से मुखातिब थे।  राज्य एड्स नियंत्रण समिति ने बनाया र...

युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा fit india freedom run के समापन समोरह एवं गांधी जयंती के शुभ अवसर पर मजदूर किसान महाविद्यालय पांकी में दिनांक 2 oct 2020 समय 11:00 बजे से स्वेक्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा fit india freedom run के  समापन समोरह एवं गांधी जयंती के शुभ अवसर पर मजदूर किसान महाविद्यालय पांकी में दिनांक 2 oct 2020 समय 11:00 बजे से  स्वेक्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। N.S.S.& N.C.C &N.Y.K एवं सर्वाधारण को सूचित किया जाता है कि इस स्वेक्षिक रक्तदान शिविर में उपस्थित होकर अपना रक्तदान करे और साथ ही औरों को भी प्रेरित करें। आपके इस रक्तदान में अपने और अपनों साथियों की जान बचा सकते हैं। आये रक्तदान करें और आपका दिया हुआ 1 unit रक्त 4लोगों का जीवन बचा सकते है आये इस कोरोना जैसे महामारी में स्वेक्षिक रक्तदान करके एक मजबूत भारत की निर्माण करें  रक्तदान करने हेतु सम्पर्क करें नवनीत कुमार सिंह:- 6200542893 डॉक्टर दिलीप राम :-7488127892

दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मण्डल द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कुल ४३ अधिकारी एवं जवानों ने स्वेच्छा से अपना रक्त दान किया, RIMS रांची का भी बड़ा सहयोग रहा।

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 ३६वीं  रेलवे सुरक्षा बल स्थापना दिवस के अवसर पर आज दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मण्डल द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कुल ४३ अधिकारी एवं जवानों ने स्वेच्छा से अपना रक्त दान किया, RIMS रांची का भी बड़ा सहयोग रहा।

मुस्लिम स्टूडेंट फेडरेशन लोहरदगा झारखंड, हम खुद पर गर्व नहीं अभिमान करते है छाती ठोक के इंसानों वाला काम करते है रक्तदान जीवन दान

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 कल दिनांक 19.9.2020 को लोहरदगा सदर अस्पताल में मरीज परदेसिया उरांव पता पेसरार के रहने वाले को डॉक्टर ने ऑपरेशन के दौरान एक यूनिट ब्लड AB+ पॉजिटिव की कमी बताई मरीज के परिजन खून की तलाश में काफी परेशान होने के बाद हमेशा की तरह इस बार भी मुस्लिम स्टूडेंट फेडरेशन के पदाधिकारी ज़ीशान खान से संपर्क किया ज़ीशान खान ने एक्टिव मेंबर उमर खान से बात किया उमर खान ने फौरन अपने दुकान के सटर डौन करके सदर अस्पताल जा कर  एक यूनिट ब्लड AB+ पॉजिटिव डोनेट करके मरीज का सहयोग किया और इंसानियत का परिचय दिया, और मौके पर जीशान खान ने कहा किसी भी समुदाय के लोगो को ब्लड की जरूरत पड़े तो बेझिझक मुस्लिम स्टूडेंट फेडरेशन msf से सपर्क करे msf के युवा 24 घंटे तैयार है रक्तदान करने के लिए।  मौके पर उपस्थित msf के सदस्य गण पदाधिकारी गण मौजूद थे जैसे कि जिला अध्यक्ष गुलाम जिलानी जीशान खान फिदाउल अंसारी नकीब अंसारी आसिफ कुरैशी महबूब आलम अकरम कुरैशी  मोबीन आलम सोनू राजा उमर खान विक्की दनिस खलीफा अली अंसारी अहमद अंसारी राजा अंसारी अल्...

मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर गढ़वा भाजपा जिला संयोजक आईटी सेल गुड्डू तिवारी ने किया रक्तदान

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 यशस्वी  प्रधानमंत्री माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी जी के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर सेवा सप्ताह कार्यक्रम के चौथे दिन आज दिनांक-17-09-2020 को भारतीय जनता पार्टी गढ़वा जिला संयोजक आईटी सेल धीरेंद्र तिवारी उर्फ (गुड्डू तिवारी) संजय कुमार कांसकार, उत्तम कमलापुरी  के द्वारा साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी गढ़वा के विभिन्न विभिन्न लोगों द्वारा विभिन्न विभिन्न जगहों पर रक्तदान किया गया रक्तदान महादान को चरितार्थ करते हुए भारतीय जनता पार्टी गढ़वा के सभी सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता लोगों ने एक सुर से सुर मिला कर यही कहा कि किसी भी गरीब से गरीब व्यक्ति को जब कभी मुसीबत में रक्त की आवश्यकता हो तो हम सभी मदद करने के लिए हमेशा तत्पर हैं आप हमसे संपर्क करें रक्त की कमी नहीं पड़ेगी मौके पर उपस्थित गढ़वा भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी उपाध्यक्ष राजीव रंजन तिवारी मुरली श्याम सोनी महामंत्री संतोष दुबे मीडिया प्रभारी विवेकानंद तिवारी उर्फ रिंकू तिवारी युवा मोर्चा रितेश चौबे नगर मंडल गढ़वा अध्यक्ष उमेश कश्यप, वि...

ब्लड शेयर एन यू संस्था की तीसरी वर्षगाँठ पर आल इंडिया बरनवाल ब्लड डोनर्स के सहयोग से रेड क्रॉस सोसाइटी में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 जीवन मे सबसे बड़ा दान रक्तदान है तथा हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिये- डीडीसी, बोकारो ब्लड शेयर एन यू संस्था द्वारा लगातार तीन वर्षों से रक्तदान कर लोगो के जीवन बचाने में अपनी अहम भूमिका निभा रही है- डीडीसी, बोकारो  ज़िला मुख्यालय स्थित रेड क्रॉस सोसाइटी भवन में आज दिनांक 15 सितम्बर, 2020 को बोकारो के ब्लड शेयर एन यू संस्था की तीसरी वर्षगाँठ पर आल इंडिया बरनवाल ब्लड डोनर्स के सहयोग से रेड क्रॉस सोसाइटी में एक रक्तदान शिविर लगाया गया। उक्त रक्तदान शिविर के मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त श्री जयकिशोर प्रसाद थे। जीवन मे सबसे बड़ा दान रक्तदान है तथा हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिये रक्तदान शिविर में मौजूद उप विकास आयुक्त श्री जयकिशोर प्रसाद ने रक्तदान कर रहे युवाओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि जीवन मे सबसे बड़ा दान रक्तदान है तथा हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिये। इससे शरीर भी स्वस्थ्य एवं निरोग रहता है। उन्होंने बताया कि ब्लड शेयर एन यू संस्था द्वारा लगातार तीन वर्षों से रक्तदान कर लोग...

रक्तदान जीवनदान के समान है - धीरज मिश्रा, आरम्भ फाउंडेशन के सदस्यों ने रक्त के जरूरतमंदों को किया रक्तदान

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 पलामू जिला मे सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाकर जरूरतमन्दों को जनसहयोग करने वाली सामाजिक संस्था आरम्भ फाउंडेशन के सदस्य   शिवम सिंह ने डालटनगंज सेवा सदन में भर्ती तोलरा निवासी रीमा देवी जी के लिए B + (पॉजिटिव) एवं गढ़वा निवासी  सुमन चौबे के लिए AB -(निगेटिव) रक्त की आवश्यकता होने की जानकारी प्राप्त होने पर अविनाश श्रीवास्तव ने रक्तदान किया। वर्षों से रक्तदान महादान जागरूकता अभियान के माध्यम से रक्त के सैकड़ो जरूरत मन्दों को रक्त उपलब्ध कराने का कार्य कर चुके पलामू प्रमंडल के सामाजिक कार्यकर्ता सह पेशे से पारा शिक्षक डालटनगंज निवासी धीरज मिश्रा द्वारा आरम्भ फाउंडेशन के संस्थापक अमन पांडेय से रक्त के जरूरत मन्द मरीज रीमा देवी और सुमन चौबे के लिए रक्तदाता उपलब्ध कराने का आग्रह पर श्री पांडेय ने त्वरित संज्ञान लेकर अपने संस्था के सदस्यों शिवम सिंह और अविनाश श्रीवास्तव से रक्त दान करवाकर रक्त के जरूरतमन्दों को रक्त उपलब्ध कराया। धीरज मिश्रा ने बताया कि अक्सर यह देखने को मिलता रहा है कि...

स्वास्थ्य विभाग की बैठक में ब्लड एवं प्लाजमा डोनेशन के प्रति लोगों को जागरूक करने का लिया गया निर्णय

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793   उपायुक्त गढ़वा राजेश कुमार पाठक की अध्यक्षता में जिला चयन समिति गढ़वा की बैठक की गई। उक्त बैठक में स्वास्थ्य विभाग गढ़वा में अनुबंध पर कार्यरत कर्मीयों के कार्यों का जायजा समिति के सदस्यों द्वारा लिया गया। मौके पर एक कर्मी (सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर) जिन्हें धारा 376 एवं पोक्सो एक्ट के तहत गढ़वा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में लिया गया है, की सेवा समाप्त करने का अनुमोदन समिति के सदस्यों द्वारा किया गया। समिति के सदस्यों द्वारा बताया गया कि उक्त कर्मी को 1 वर्ष के अनुबंध पर जॉइनिंग दी गई थी परंतु कार्यकाल के दौरान ही उन्हें न्यायिक हिरासत में लिया गया। विदित हो कि कार्यकाल के दौरान भी कर्मी का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं होने, कर्मी के न्यायिक हिरासत में होने से कार्यालयी कार्य बाधित होने व हिरासत में लिए जाने के उपरांत स्वास्थ्य विभाग द्वारा मांगे गए स्पष्टीकरण का ठीक प्रकार से उत्तर ना देने के कारण कर्मी की सेवा समाप्त करने का अनुमोदन समिति के सदस्यों द्वारा किया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रथम...