पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
तरंग भारत संस्था के द्वारा आज बेलवटीका गुरुद्वारा के समीप रक्तदान महाशिविर का आयोजन किया गया जिसमें संस्था के संस्थापक सौरव सिंह , सह संस्थापक कोमल कुमार अंकु, संस्थापक सदस्य , प्रशांत भारद्वाज, गौरव सिंह रामपुर , निशांत भारद्वाज , अनल सिंह, अल्तमश शेख ,रोहित सिंह , अभिनव तिवारी ,अमन सिंह, आयुष सिंह आदि उपस्थित थे |
संस्था के द्वारा लगभग 35 यूनिट रक्तदान कराया गया |
संस्था का कहना है कि थेल्समिया प्रभावित सैकड़ों बच्चों को और रक्त आपूर्ति का अभाव हो रहा है जिसके हेतु रक्तदान कैंप का आयोजन कराया गया है |
कैंप में मुख्य अतिथि के तौर पर नगर निगम के उप महापौर मंगल सिंह , विश्वजीत पाठक एवं सोना महल के प्रोपराइटर धनंजय सोनी विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित थे |
Comments
Post a Comment