पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी +917979886793 विज्ञापन आवश्यक व्यस्थाओं व सुविधाओं को तय समय के अनुरूप करे पूर्ण:- उपायुक्त उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में एम्स प्रबंधन को जिला प्रशासन द्वारा मुहैया कराई जाने वाली विभिन्न व्यस्थाओं की समीक्षा बैठक का आयोजन आवासीय कार्यालय कक्ष में किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने एम्स के नए सत्र में आने वाले विद्यार्थियों के आवासन की व्यवस्था, एम्स परिसर हेतु यातायात की सुविधा, बुढ़ई जलाशय से एम्स को जोड़ने की योजना, एम्स के हस्तांरित जमीन की घेराबंदी, सुरक्षा व्यवस्था के साथ विभिन्न बिंदुओ पर विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त ने यातायात सुविधा को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जसीडीह रेलवे स्टेशन से एम्स तक वाहनों की व्यवस्था के अलावा एम्स परिसर के अंदर छात्रों, चिकित्सकों एवं बाहर से ईलाज के लिए आने वाले लोगों की सुविधा को देखते वाहनों की उपलब्धता, किराया एवं अन्य आवश्यक कार्यों को तय समय के अनुरूप ...