Skip to main content

Posts

Showing posts with the label रैपिड एंटीजेन

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

रांची से कोडरमा चला रैपिड एंटीजेन किट रास्ते से गायब

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  रांची से कोडरमा के लिए चला एक पेटी रैपिड एंटीजेन किट रास्ते से ही गायब हो गया। शनिवार को स्कार्पियो रांची से 6 पेटी किट लेकर स्कॉर्पियो सदर अस्पताल कोडरमा के लिए निकला, लेकिन कोडरमा में स्कार्पियो से 5 पेटी ही स्टोरकीपर को सुपुर्द किया गया। एक पेटी में लगभग 600-700 रैपिड एंटीजेन किट होता है। एक किट की कीमत लगभग 1500 रुपये बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कोडरमा सदर अस्पताल की सरकारी वाहन कुल 12 पेटी किट लेकर रांची से 10 बजे निकला। कुछ देर बाद आरसीएच विभाग से 6 पेटी और किट ले जाने को कहा गया। कोडरमा की सरकारी वाहन में 12 पेटी लोड होने के कारण उस वाहन से किट लाना संभव नहीं था। इसके बाद एक स्कार्पियो से 6 पेटी रैपिड एंटीजेन किट लेकर शनिवार को निकली जो करीब शाम 4 बजे कोडरमा पहुंची। कोडरमा हॉस्पिटल में 5 पेटी रैपिड एंटीजेन किट सुपुर्द किया। इसके बाद स्वास्थ्य महक़मा में हड़कंप मच गया। मामले को लेकर रविवार को कोडरमा थाना में सदर अस्पताल के कर्मी सिद्धांत ने मामला दर्ज कराया है। स्कार्पियो कोडरमा थाना परिसर में जम...