Skip to main content

Posts

Showing posts with the label मंजूरी

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

संथाल को बड़ी सौगात, अब दुमका में बनेगा झारखंड हाइकोर्ट का खंडपीठ, सीएम हेमंत सोरेन ने दी मंजूरी

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संथाल को बड़ी सौगात दी है. दुमका जिला में झारखंड हाइकोर्ट का खंडपीठ गठित किये जाने से संबंधित प्रस्ताव को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वीकृति दे दी है. ज्ञात हो कि हाइकोर्ट का रांची में प्रधान पीठ के अतिरिक्त राज्य के किसी भी जिले में कोई खंडपीठ कार्यरत नहीं है. मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया था निर्णय : दुमका जिला में खंडपीठ की स्थापना को लेकर तत्कालीन मुख्य सचिव ने भूमि चिन्हित करने का निर्देश भवन निर्माण विभाग को दिया था. इसके अलावा खंठपीठ के क्षेत्राधिकार निर्धारण को लेकर विधि विभाग द्वारा सुप्रीम कोर्ट औऱ केंद्रीय विधि और न्याय मंत्रालय को पत्र प्रेषित किया गया था.

चांय (केवट, मल्लाह, निषाद) जाति को झारखंड राज्य की अनुसूचित जाति मे शामिल करने के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  चांय (केवट, मल्लाह, निषाद) जाति को झारखंड राज्य की अनुसूचित जाति मे शामिल करने के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी मंत्रिमंडल की स्वीकृति लेने के बाद केंद्र सरकार को भेजा जाएगा अनुशंसा प्रस्ताव चांय (केवट, मल्लाह, निषाद) जाति को झारखंड राज्य की अनुसूचित जाति की सूची में सम्मिलित करने के लिए केंद्र सरकार से की जाने वाली अनुशंसा से संबंधित प्रस्ताव को मुख्तमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने स्वीकृति दे दी है. इसे अब मंत्रिमंडल की बैठक में स्वीकृति के लिए रखा जाएगा.    टीआरआई से मांगा गया था प्रतिवेदन डॉ रामदयाल मुंडा जनजाति कल्याण शोध संस्थान से चांय (केवट, मल्लाह, निषाद)  जाति को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने के संबंध में सामाजिक एवं शैक्षिक स्थिति की जांच कर अनुसूचित जाति की पात्रता के संबंध में प्रतिवेदन की मांग की गई थी । संस्थान से विस्तृत अध्ययन करने के उपरांत जो प्रतिवेदन राज्य सरकार को सौंपा था उसमें चांय (केवट, मल्लाह, निषाद) जाति को झारखंड राज्य के अनुसूचित जाति का दर्जा प्रदान करने की...

साहेबगंज जिला अंतर्गत गंगा नदी के दाएं तट पर शोभापुर गांव (कमलेन बगीचा) में Protection work for Land Slide के लिए 8 करोड़ 14 लाख 42 हजार रुपए के प्राक्कलन प्रस्ताव को मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने मंजूरी दी

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  साहेबगंज जिला अंतर्गत गंगा नदी के दाएं तट पर शोभापुर गांव (कमलेन बगीचा) में Protection work for Land Slide के लिए 8 करोड़ 14 लाख 42 हजार रुपए के प्राक्कलन प्रस्ताव को मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने मंजूरी दी जल संसाधन, विभाग देवघर के अधीन साहेबगंज जिला अंतर्गत गंगा नदी के दाएं तट पर शोभापुर गांव (कमलेन बगीचा) में (NH-80 के निकट) 300 मी. लंबाई में Protection work for Land Slide का निर्माण कराया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने इस निर्माण कार्य के लिए 814.42 लाख (आठ करोड़ चौदह लाख बयालिस हजार रुपए) के प्राक्कलन की प्रशासनिक स्वीकृति को स्वीकृति दे दी है।  बारिश के कारण होनेवाले कटाव को रोकना है नदियों में अत्याधिक वर्षा के कारण हुए विभिन्न कटाव स्थलों पर कराए जाने वाले कटाव निरोधक/बाढ़  सुरक्षात्मक कार्यों हेतु क्षेत्रीय कटाव निरोधक समिति द्वारा प्राप्त अनुशंसा के आलोक में राज्य तकनीकी सलाहकार समिति (TAC) एवं योजना समीक्षा समिति (SRC) द्वारा अनुशंसित योजनाओं के कार्यान्वयन हेतु राशि की प्रशासनिक स्वीकृ...