पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 विज्ञापन मेदिनीनगर हरि की कथा सुनने से मानव की व्यथा दूर होती है ।उक्त बातें पोलपोल में आयोजित श्रीरामचरितमानस नवाह्न परायण यज्ञ में तीसरे दिन प्रवचन के दौरान अयोध्या से पधारी मानस कोकिला शांति श्रेया ने कही । उन्होंने कहा कि हरि की कथा अनंत है। कथा सुनने से मंगल होता है। उन्होंने कहा कि सत्संगति के बिना मानव जीवन अधूरा है। पद और प्रतिष्ठा की ऊंचाई को त्याग कर श्रद्धा भक्ति के साथ सत्संग में आना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान शिव कैलाश की ऊंचाई को त्याग कर अगस्त ऋषि के यहां कथा श्रवण करने पधारे थे ।उन्होंने कहा कि हम कथा सुनते हैं पर इसे आत्मसात नहीं करते। कथा को आत्मसात करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सत्संग मानव जीवन का सत्य लक्ष्य हैं।भौतिकवाद में सुख शांति नहीं है। उन्होंने कहा कि सत्संग से मानव का ही कल्याण नहीं बल्कि सारे जीवो का कल्याण होता है उन्होंने कहा कि संसार का समस्त चौकी स्वर के चरणों में है लोग धन-संपत्ति को जितना महत्व देते हैं यदि उतना माता भगवान की सेवा में दे त...