Skip to main content

Posts

Showing posts with the label सरकारी पद

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

झारखंड में 3 लाख 29 हज़ार सरकारी पद खाली

  पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 झारखंड में अगले एक महीने के अंदर बड़ी संख्या में सरकारी नियुक्तियों के विज्ञापन निकाले जायेंगे। राज्य में खाली पड़े लाखों पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होगी। सीएम हेमंत सोरेन ने बुधवार को इस संबंध में कार्मिक विभाग को नियमावली से संबंधित सभी विसंगतियों को दूर कर एक महीने के अंदर नियुक्ति संबंधी विज्ञापन निकालने का निर्देश दिया है। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल है कि आखिर झारखंड में सरकारी विभागों में कितने पद खाली है, जिनपर नियुक्ति होनी है।  विज्ञापन   झारखंड के विभिन्न सरकारी विभागों में कितने पद रिक्त हैं ? अब ये भी जान लेते हैं कि झारखंड में विभिन्न सरकारी विभागों में कितने सृजित पद हैं और कितने खाली हैं। झारखंड में विभिन्न विभागों में 5 लाख 25 हजार 115 पद सृजित हैं। महज 1 लाख 95 हजार 255 पदों पर लोग काम कर रहे हैं। बाकी 3 लाख 29 हजार 860 पद रिक्त हैं। राज्य के गृह, कारा और आपदा प्रबंधन विभाग में 1 लाख 51 हजार 407 पदों में से 73 हजार 938 पद रिक्त हैं। स्कूली शिक्ष...