पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 विज्ञापन आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर जागरूकता रैली का हुआ आयोजन। मेदिनीनगर, आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर नालसा, झालसा के दिशा निर्देश पर शनिवार को पलामू जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में विधिक जागरूकता रैली सुबह 9:00 बजे व्यवहार न्यायालय से निकाली गई।उक्त पदयात्रा व्यवहार न्यायालय से छह मुहान तक गया। पदयात्रा की शुरुआत पलामू के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार चौबे, पुलिस अधीक्षक चन्दन कुमादर सिन्हा ,अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अरविंद कच्छप ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।साथ ही पदयात्रा में शामिल हुए।पदयात्रा में सभी न्यायिक पदाधिकारी ,जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मचारी, व्यवहार न्यायालय के कर्मी ,मेडिएटर ,पारा लीगल वॉलिंटियर समेत लॉ कॉलेज के शिक्षक एवं छात्र ,छात्राएं, समाजसेवी संस्थाओं से जुड़े लोग शामिल हुए । इस सम्बंध में प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार चौबे ने कहा कि दो अक्टू...