पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र बबलू कुमार गुप्ता नावा बाजार प्रतिनिधि +917979886793 मेदिनीनगर।नावा बाजार प्रखड कार्यालय इटको बिश्रामपुर रोड में मेगा स्कील सेंटर आइटी आई कालेज में नामांकन प्रक्रिया जारी है. यह मेगा स्कील सेंटर आइटी आई कालेज की स्वीकृत एवं नई भवन बनवाने में स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी का अहम योगदान रहा है. जिसके कारण आज नावा बाजार क्षेत्रवासियों को यह सुविधा मिल रही है. इससे पहले इस क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को विश्रामपुर एवं मेदनीनगर जाने के बाद ही सुविधा मिल पाती थी. जो आज नावा बाजार की धरती पर मेगा स्कील सेंटर के नाम से प्रसिद्ध आईटीआई कॉलेज में नामांकन प्रक्रिया जारी है. संचालक-निकेत कुमार ने बताया कि मेगा स्किल सेंटर में अधूरे कार्य पूरा करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है।कंप्यूटर, सिलाई सेंटर ,लैब के कार्य पूरे कर लिये गये हैं. निकेत कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए विभिन्न कोर्स में 18 से 35 वर्ष के आयु वाले छात्र-छात्राओं का प्रवेश जारी है. जिसमें शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास के साथ फीटर, फेब्...