Skip to main content

Posts

Showing posts with the label छठ पर्व

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

लोकआस्था का महापर्व छठ की शुरुआत कल से शुरू हो चुकी है।

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  लोकआस्था का महापर्व छठ की शुरुआत आज से शुरू हो चुकी है। उत्तर भारत में छठ महापर्व एक बड़े त्योहारों में से एक है जहां पवित्रता का विशेष ध्यान रखा जाता है। इसे लेकर आज राजधानी राँची के विभिन्न छठ पूजा समिति के प्रतिनिधियों ने डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय से मुलाकात की।  मुलाकात कर उन्होंने डिप्टी मेयर से आग्रह किया कि चार दिनों तक चलने वाला यह महापर्व को लेकर पूरे राजधानी में मांसा, मछली और अण्डे की बिक्री पर रोक लगाई जाए। वहीं डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने भी छठ समिति के प्रतिनिधियों को मदद का भरोसा दिया।  संजीव विजयवर्गीय ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर छठ पर्व के दौरान  मांसाहार की बिक्री पर रोक लगाने के लिए कहाँ । उन्होंने कहा छठ महापर्व अपनी पवित्रता के लिए जाना जाता है। यह प्रकृति पर्व है जहां पवित्रता का विशेष ध्यान रखा जाता है।

Chhath Puja 2020: जानिए... चार दिन छठ पर्व में किस दिन क्या होगा

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 Chhath Puja 2020: सूर्य देव की आराधना से संतान के सुखी जीवन और परिवार की सुख.समृद्धि की कामना से मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ पूजा की जाती है। इस वर्ष छठ पूजा 20 नवंबर शुक्रवार को है। छठ पूजा चार दिनों तक चलने वाला पर्व है, जिसमें हर दिन की अलग-अलग परंपरा और नियम हैं। छठ पूजा का प्रारंभ दो दिन पूर्व चतुर्थ तिथि को नहाय खाय से होता है, फिर पंचमी को खरना होता है। उसके बाद षष्ठी तिथि को छठ पूजा होती है, जिसमें सूर्य देव को शाम का अर्घ्य दिया जाता है। इसके बाद अगले दिन सप्तमी को सूर्योदय के समय में उगते हुए सूर्य को अ‌र्घ्य देकर पारण करके व्रत को पूरा किया जाता है। आइए जानते हैं छठ पूजा में किस दिन क्या किया जाएगा। जानिए... चार दिनी छठ पर्व में किस दिन क्या होगा पहला दिन : नहाय-खाय : 18 नवंबर बुधवार छठ पूजा का प्रारंभ क शुक्ल तिथि से होता है। यह छठ पूजा का पहला दिन होता है, इस दिन नहाय खाय होता है। घर की साफ.सफाई की जाती है। व्रत रखने वाली महिलाएं.पुरुष स्नान करने के बाद नए वस्त्र धारण करते हैं। शाम को शाकाहारी भोजन किया जाता है।...