Skip to main content

Posts

Showing posts with the label पोशाक वितरण

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

49 बच्चों के बीच पोशाक का वितरण

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चटनिया में अवस्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के अध्ययनरत विद्यार्थियों के बीच पोशाक का वितरण किया गया। जिला पार्षद हसन रजवार, पंचायत मुखिया रामजी यादव, प्रधानाध्यापक सुरेंद्र प्रसाद साहू व अध्यक्ष सत्येंद्र पाल की ओर से सम्मिलित रूप से पोशाक का वितरण किया गया। उक्त संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा एक व दो के कुल 49 बच्चों के बीच पोशाक का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि शेष कक्षा के विद्यार्थियों से पासबुक का अप-टूडेट मांगा जा रहा है। अगर खाता में पैसा नहीं गया है तो पासबुक देख कर या बीआरसी से सूची उपलब्ध होने के बाद ही उनके बीच पोशाक का वितरण किया जाएगा। पोशाक वितरण के दौरान प्रधानाध्यापक ने सभी बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई-लिखाई करने को कहा। वहीं पंचायत मुखिया ने कहा कि सरकार की ओर से बच्चों के बीच निःशुल्क पोशाक का वितरण किया जा रहा है। उससे निर्धन परिवार के बच्चे भी हर सुविधा पाकर ठीक से पढ़ाई कर सकेंगे। मौके पर शिक्षक राम निहोरा पाल, अर्चना कुमारी, सुखदेव प...