पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी +917979886793 झारखंड विधानसभा सत्र के दूसरे दिन सोमवार को 7323 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया गया है। वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने विपक्ष के हंगामे के बीच अनुपूरक बजट पेश किया। पहली पाली में सदन की कार्यवाही भाजपा विधायकों के हंगामा के बाद 12:30 तक स्थगित कर दी गयी थी। दोपहर 12:30 बजे विधानसभा की कार्यवाही जब दोबारा शुरू हुई तो BJP विधायक दोबारा हंगामा करते हुए वेल में आकर हंगामा करने लगे। स्पीकर ने कई बार विधायकों से सीट पर लौट जाने का आग्रह किया, लेकिन वे वेल में ही बैठ गए। BJP विधायक अमर बाउरी ने कहा कि सरकार ने बगैर ठोस कारण के नियोजन नीति रद्द किया है। बाउरी के इस बयान का सत्ता पक्ष ने विरोध किया। इसके बाद BJP विधायक फिर से वेल में आए। विज्ञापन वहीं विधानसभा के बाहर सत्ता पक्ष ने पेट्रोल, डीजल, गैस की बढ़ती कीमत को लेकर विरोध किया। BJP विधायक रिपोर्टर टेबल की परिक्रमा करते हुए नारेबाजी करने लगे।स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने भाजपा विधायकों के आचरण को सदन की मर्यादा के विपरीत बताया। हंगामा के बीच ध्याना...