Skip to main content

Posts

Showing posts with the label मुलाकात

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

पलामू जिला के दूरस्थ ग्राम हिंसड़ा (पांडू) में कांड पर्यवेक्षण के लिए पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने बगल में स्थित कस्तूरबा विद्यालय के छात्राओं से की मुलाकात

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पलामू जिला के दूरस्थ ग्राम हिंसड़ा (पांडू) में कांड पर्यवेक्षण के लिए पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने बगल में स्थित कस्तूरबा विद्यालय के छात्राओं से की मुलाकात। शिक्षिकाओं एवं छात्राओं से कहा कि सुरक्षा संबंधित कोई समस्या तो सीधे थाना प्रभारी या वरीय पदाधिकारियों से करें संपर्क। जब छात्राओं से पुलिस अधीक्षक ने पूछा कि यदि मैं क्लास लेने आऊं तो कौन विषय/अध्याय पढ़ना चाहेंगी? छात्राओं ने कहा.... भौतिकी में प्रकाश का परावर्तन/अपवर्तन।        पुलिस अधिक्षक ने कहा, आऊंगा एक दिन क्लास लेने

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से बरही, करियातपुर निवासी दिवंगत रुपेश पांडे की माता श्रीमती उर्मिला पांडे एवं पिता श्री सिकंदर पांडे ने मुलाकात की।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से बरही, करियातपुर निवासी दिवंगत रुपेश पांडे की माता श्रीमती उर्मिला पांडे एवं पिता श्री सिकंदर पांडे ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से रुपेश पांडे की मां ने दिवंगत पुत्र के लिए न्याय मांगा। परिजनों ने मुख्यमंत्री से मामले की जांच सीबीआई से कराने का आग्रह किया, जिससे उनके पुत्र को न्याय मिल सके|मुख्यमंत्री ने परिजनों को आश्वस्त किया कि परामर्श के बाद सरकार इसपर निर्णय लेगी।रूपेश मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट की जाएगी। मुख्यमंत्री ने रूपेश की मां के स्थायी जीवन यापन की व्यवस्था हेतु उपायुक्त हजारीबाग को निदेश दिया है। मुख्यमंत्री के निदेश के बाद जिला प्रशासन हजारीबाग द्वारा उर्मिला देवी की स्थायी आजीविका हेतु प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस मौके पर बरही विधायक श्री उमाशंकर अकेला, गिरिडीह विधायक श्री सुदिव्य कुमार सोनू एवं अन्य उपस्थित थे।  विज्ञापन

माननीय सांसद पलामू श्री विष्णु दयाल राम ने नई दिल्ली में श्री अश्विनी वैष्णव, माननीय रेल मंत्री, भारत सरकार से मुलाकात की

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 दिनांक 8 फरवरी 2022 को माननीय सांसद पलामू श्री विष्णु दयाल राम ने नई दिल्ली में श्री अश्विनी वैष्णव, माननीय रेल मंत्री, भारत सरकार से मुलाकात कर पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे से जुड़ी परियोजनाओं एवं बंद पड़ी ट्रेनों का पुनः परिचालन करने का अनुरोध किया। श्री राम ने कहा कि पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत दो महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं के लंबित रहने के कारण उस क्षेत्र के निवासियों को आवागमन में अत्यंत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। एक परियोजना गया- शेरघाटी इमामगंज-डालटेनगंज रेलवे लाइन के निर्माण और दूसरी परियोजना बरवाडीह-चिरिमीरी अंबिकापुर तक रेल लाइन निर्माण से संबंधित है। दोनों रेल परियोजना में एक समानता है और वह है कई किलोमीटर तक दोनों परियोजनाओं में रेलवे लाइन का निर्माण हो चुका है। इन दोनों रेल परियोजनाओं पर करोड़ों रुपए खर्च भी हो चुके हैं परंतु वर्षों से उस पर कार्य होना बंद हो गया है। इन दोनों रेल परियोजनाओं का पूर्ण कराने का कार्य करें जिससे न केवल मेरे क्षेत्र के निवासियों को आवाग...

माननीय सांसद पलामू श्री विष्णु दयाल राम ने नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री गिरिराज सिंह जी से मुलाकात की

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 दिनांक 3 फरवरी 2022 को माननीय सांसद पलामू श्री विष्णु दयाल राम ने नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री गिरिराज सिंह जी से मुलाकात की। इस अवसर पर पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत दोनों जिलें पलामू एवं गढ़वा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत छूटे हुए सड़कों के निर्माण एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत गढ़वा जिला जो उग्रवाद प्रभावित हैं एवं नक्सल गतिविधियों से आक्रांत रहने के चलते दुर्गम क्षेत्रों में अभी भी सड़कों का अभाव है। यह भी विदित है कि इन क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा के लिए एवं पुलिस बल की उन क्षेत्रों में उपस्थिति बनाए रखने के लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय के द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़क संपर्क योजना, वामपंथी उग्रवाद (RCPLWE) के तहत बढ़गढ़ प्रखंड में 6 एवं रमकंडा प्रखंड में 3 कुल 9 सड़कों का निर्माण की स्वीकृति प्रदान क...

आज जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों से अपनी समस्याओं को लेकर मिलने आए लोगों से मुलाकात की।

पलामू समाचार केंद्र  धर्मेंद्र कुमार सिंह  सदर प्रतिनिधि +917979886793  आज जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों से अपनी समस्याओं को लेकर मिलने आए लोगों से मुलाकात की।इस दौरान लोगों ने भूमि, शिक्षा,आवास योजना सहित अपनी अन्य समस्याओं से अवगत कराया। जिसके उपरांत संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को 15 दिनों के अंदर मामलों के निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया। विज्ञापन

पांकी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी रुद्र शुक्ला ने कई ग्रामीण लोगों से किया अस्पताल में मुलाकात तथा डॉक्टर से मिलकर उनके अच्छे इलाज के लिए भी कहा

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पांकी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी रुद्र शुक्ला ने मेदनीनगर सदर अस्पताल मे पांकी विधानसभा क्षेत्र के लोगों से तरहसी प्रखंड के कसमार ग्राम के अवधेश पासवान जी महवरी ग्राम के जनेश्वर महतो जी और आसेहार ग्राम के शांति देवी जी से अस्पताल में मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य को जाना और डॉक्टर से मुलाकात कर बेहतर इलाज करने की बाते कही और उनके जल्द स्वस्थय होने की कामना किया  ।। विज्ञापन

खबर मंत्र के ब्यूरो चीफ राजेश प्रसाद ने रिम्स पहुंचकर डॉक्टर से की मुलाकात

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 दिवंगत पत्रकार अतुल वर्मा के 3 वर्षीय बेटे आरव कुमार के लिए खबर मंत्र के ब्यूरो चीफ राजेश प्रसाद ने रिम्स पहुंचकर डॉक्टर से की मुलाकात डॉक्टर से बच्चे के बेहतरीन इलाज को लेकर ली जानकारी विज्ञापन लातेहार । कोरोना से जंग हारने वाले जिले के पत्रकार अतुल वर्मा के 3 वर्षीय बेटे आरव कुमार जिसकी तबियत अचानक खराब होने पर परिजनों द्वारा रिम्स में भर्ती कराया गया है। जहाँ आरव का इलाज रिम्स के न्यूरो विभाग में डॉ. सीबी सहाय कर रहे है। बच्चे को रिम्स में डॉक्टर ने एडमिट ले लिया है पर बेड उपलब्ध नहीं होने के कारण बच्चे और उसके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसकी सूचना स्व.वर्मा की पत्नी द्वारा रांची प्रेस क्लब के सदस्य सह खबर मन्त्र के लातेहार ब्यूरो चीफ राजेश प्रसाद  को दूरभाष पर दिए जाने के बाद श्री प्रसाद ने तत्काल रांची के रिम्स पहुंच कर  आरव के परिजनों से मुलाकात की। जिसके बाद राजेश प्रसाद ने डॉक्टर सी बी सहाय सहित रिम्स प्रबंधक से मुलाकात कर आरव के समुचित इलाज के साथ शी...

माननीय सांसद श्री विष्णु दयाल राम जी ने पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री अनुपम शर्मा से हाजीपुर (बिहार) स्थित कार्यालय में मुलाकात की।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 आज दिनांक 3 सितंबर 2021 को माननीय सांसद श्री विष्णु दयाल राम जी ने पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री अनुपम शर्मा से हाजीपुर (बिहार) स्थित कार्यालय में मुलाकात की।  विज्ञापन श्री राम ने कहा कि वैश्विक कोरोना महामारी के कारण पलामू संसदीय क्षेत्र के विभिन्न स्टेशनों से होकर चलने वाली सभी एक्सप्रेस/मेल/पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन पुनः प्रारंभ किया जाय। विदित है कि उक्त ट्रेनों के बंद रहने के कारण जनता को आवागमन करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। रांची चोपन इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन लोहरदगा-टोरी नई रेलवे लाइन से चलाने एवं सासाराम रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव मोहम्मदगंज एवं उंटारी रोड़ स्टेशन पर करने तथा बरवाडीह त्रिवेणी लिंक एक्सप्रेस जिसे बंद कर दी गयी है उसका परिचालन पुनः करने का अनुरोध किया। साथ ही साथ लालगढ़, पंजरी कला, डाली, अहीरपुरवा मार्ग, मल्लाह टोली तोलरा, सोनपुरवा गढ़वा, नगर उंटारी, ...

माननीय सांसद श्री विष्णु दयाल राम बिहार राज्य पुल निर्माण निगम आयोग के चेयरमैन श्री पंकज कुमार पाल एवं गंगा बाढ़ नियंत्रण आयोग के चेयरमैन श्री मनजीत सिंह ढिल्लों से मुलाकात की।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793  माननीय सांसद श्री विष्णु दयाल राम जी ने पलामू संसदीय क्षेत्र के दो महत्वपूर्ण विषयों को लेकर पटना (बिहार) में बिहार राज्य पुल निर्माण निगम आयोग के चेयरमैन श्री पंकज कुमार पाल एवं गंगा बाढ़ नियंत्रण आयोग के चेयरमैन श्री मनजीत सिंह ढिल्लों से मुलाकात की। उक्त अवसर पर माननीय सांसद ने पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत श्रीनगर पंडुका के बीच सोन नदी पर बनने वाले पुल निर्माण हेतु अविलंब निविदा निकालने एवं निर्माण कार्य प्रारंभ करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की। विदित है कि 15 अक्टूबर 2021 तक निविदा का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। विज्ञापन   साथ ही आयोग के चेयरमैन श्री पाल ने बताया कि उक्त पुल का निर्माण कार्य वर्ष 2023 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। साथ ही श्री राम ने पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर कोयल एवं सोन नदी से हो रहे कटाव को रोकने के लिए तटबंध निर्माण हेतु डीपीआर बनाने में हो रही विलंब के संबंध में वार्ता किया। कांडी प्रखंड के मोखापी से सुण्डीपुर, ग्राम जयनगरा, खरौ...

मुख्यमंत्री श्री Hemant Soren से गुमला के बिशुनपुर निवासी फुचा महली ने मुलाकात की।

पलामू समाचार केंद्र  धर्मेंद्र कुमार सिंह  सदर प्रतिनिधि +917979886793 मुख्यमंत्री श्री Hemant Soren से गुमला के बिशुनपुर निवासी फुचा महली ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रवासी श्रमिकों के प्रति उनकी संवेदनशीलता की वजह से ही वे 35 वर्ष बाद वे अपने घर लौट सके। इससे पूर्व तक वे नार्थ और मिडिल अंडमान द्वीपसमूह में बंधुवा मजदूर के रूप में काम कर रहे थे।   विज्ञापन मालूम हो कि, गुमला निवासी फुचा महली के परिजनों ने श्रम विभाग झारखण्ड सरकार और शुभ संदेश फाउंडेशन के सदस्यों से संपर्क कर फुचा महली की घर वापसी का आग्रह किया। मामले की जानकारी के बाद श्रम विभाग के अधिकारियों और फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने दक्षिणी अंडमान के प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क कर फुचा महली को मुक्त कराया। मुख्यमंत्री ने फुचा महली को सरकार की विभिन्न योजनाओं से आच्छादित करने का निदेश अधिकारियों को दिया है।

आज क्षेत्र भ्रमण के दौरान छत्तरपुर पाटन विधायक श्रीमति पुष्पा देवी ने ग्रामीणों से मुलाकात की।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 आज क्षेत्र भ्रमण के दौरान छत्तरपुर पाटन विधायक श्रीमति पुष्पा देवी ने ग्रामीणों से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को विधायक के सामने रखा। विधायक श्रीमति पुष्पा देवी ने तत्काल समन्धित अधिकारियों से बात की। विज्ञापन विधायक श्रीमति पुष्पा देवी ने सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि मैं हमेशा आपकी समस्यायों के निदान के लिए तत्पर हूँ। आप सभी अपनी समस्यायों को बेधड़क मेरे सामने रख सकते है।

पूर्व सांसद व पलामू भाजपा नेता मनोज कुमार व विधायक श्रीमति पुष्पा देवी छट्ठू यादव के परिवार से की मुलाकात

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 छतरपुर गुरदी के रहने वाले छट्ठू यादव जी का पिछले दिनों सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। वे सिलीगुड़ी में बीएसएफ में थे। आज उनके परिजनों से मिलने पूर्व सांसद व पलामू भाजपा नेता मनोज कुमार व विधायक श्रीमति पुष्पा देवी उनके घर पहुँचे। विज्ञापन उनके परिजनों को सांत्वना दी औऱ मृतक के आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किये। परिवार जनों को भरोसा दिलाया कि इस दुख की घड़ी में हम सब आपके साथ है।

अब दीपक बनेंगे मेदिनीनगर की आवाज

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793  सरकार के कानों तक पहुंची निगम की कारामात ये कोई फसाना नहीं बल्कि हकीकत है कि झारखंड इंटक के प्रदेश सचिव दीपक तिवारी मेदिनीनगर नगरनिगम की जनता की आवाज बन कर उभरे हैं। जो काम जनता का वोट पाकर कुर्सी पर बैठे मेयर को जनता के पक्ष में खड़ा होना चाहिए था, वो काम जनता के साथ मिलकर दीपक तिवारी जैसे सेवादार को करना पड़ रहा है। फिर पांच साल पर जनमानस अपना रहनुमा क्यों चुनती है, इसी दिन के लिए कि वो वाकई में एसी में बैठे रहें और जनता की भावनाओं से मतलब छोड़ वसूली की चाबूक चलाते रहें। निगम के सत्ताधारी के टैक्स वसूली अभियान को चुनौती देकर दीपक तिवारी ने साबित किया है कि निगम की सरकार में बैठे कॉरपोरेट घरानों की ज्यादती से सूबे के मुखिया अनभिज्ञ थे, तभी तो नागरिक सुविधा मुहैया कराने के बजाय ताबड़तोड़ टैक्स वसूली पर सरकार ने नाराजगी जाहिर करते हुए नगर आयुक्त को पत्र लिखकर दीपक तिवारी की मांग को पूरा करने का आदेश दिया है।  भले ही सुस्त, लचर, एवं अदूरदर्शी सिस्टम में देर तो की जाएगी मगर नगरनिगम क्षेत्र ...

केंद्रीय मंत्री श्रीमति अन्नपूर्णा देवी जी की जन आशीर्वाद यात्रा समाप्त हुई।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 केंद्रीय मंत्री श्रीमति अन्नपूर्णा देवी जी की जन आशीर्वाद यात्रा समाप्त हुई। आज उनके आवास पर राज्य भाजपा संगठन के सभी महत्वपूर्ण लोगो ने मुलाकात की। पूर्व सांसद व पलामू भाजपा नेता मनोज कुमार और भाजपा विधायक श्रीमति पुष्पा देवी जी भी इस मौके पर मौजूद थी। श्रीमति पुष्पा देवी ने बधाई देते हुए कहा कि हमे पूर्ण विश्वास है कि आपके कार्यकाल में शिक्षा की गुणवत्ता उत्कृष्ट होगी। आप एक आदर्श है और उन महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है जो राजनीति में आकर जन सेवा करना चाहती है। हम सभी का ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सफल हो आपके कार्यकाल में विकास की नए कीर्तिमान स्थापित हो। विज्ञापन

पूर्व सांसद व पलामू भाजपा नेता मनोज कुमार और विधायक श्रीमति पुष्पा देवी ने पलामू उपायुक्त से की मुलाकात

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पिछले दिनों पूर्व सांसद व पलामू भाजपा नेता मनोज कुमार और विधायक श्रीमति पुष्पा देवी ने पलामू उपायुक्त से मुलाकात की थी। इस मुलाकात में वर्षा से क्षतिग्रस्त हुए पुल, पुलिया और सड़क की मरम्मत करने हेतु विधायक श्रीमति पुष्पा देवी ने उपायुक्त से बात की थी। विज्ञापन पलामू उपायुक्त ने इस संदर्भ में तत्काल काम करते हुए ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल को आदेश दिया कि निरीक्षण कर प्राक्कलित राशि तय किया जाए। आज इसी संदर्भ में अभियंताओं की टीम ने छतरपुर पाटन विधानसभा के पड़वा ग्राम सिक्का दुर्गावती नदी का पुल, पाटन ग्राम अंगरा में ह्यूम पाइप और छतरपुर ग्राम सुमरी के मुख्य पथ का निरीक्षण जारी है। इसकी रिपोर्ट दो दिन के अंदर जिला योजना कार्यालय को सौंप दी जाएगी।

पिछले दिनों कुंड मोहल्ला में हुए पति पत्नी की हत्या को लेकर उनके परिवार से मिले डाल्टनगंज विधानसभा विधायक आलोक चौरसिया

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पिछले दिनों मेदिनीनगर के कुण्ड मोहल्ला में पति पत्नी को हत्या कर दिया गया था जिनके परिजनों से आज डाल्टनगंज विधानसभा विधायक आलोक चौरसिया ने मुलाकात की और ऐसे घटना पर पुलिस प्रशासन पर कई सवाल भी खड़े किए परिजनों से बातचीत में परिजनों का कहना है कि इस घटना को सीबीआई के द्वारा जांच कराई जाए इसमें और लोग भी शामिल होने की आशंका है श्री विधायक ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि इस घटना को सीबीआई से जांच अवश्य होगी इसके लिए चाहे जिले के एसपी डीआईजी या डीजीपी अगर जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री से भी बात करेंगे दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा श्री चौरसिया ने कहा कि जब से हेमंत सरकार बनी है तब से हत्या जैसे मामला बहुत ज्यादा होते जा रही है लेकिन सरकार इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही है विज्ञापन

महाकाली प्रोपराइटर सह समाजसेवी श्री दुबे ने राजद के र्पुव विधायक से की औपचारिक मुलाकात

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 बहुत जल्द श्री दुबे पटना में आरजेडी पार्टी के थामेंगे दामन आरजेडी के बैनर तले बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र वासियों को होगी विकास:श्री क्रषणा दुबे   नावा बाजार पंडवा मोर समिप महाकाली प्रोपराइटर सह समाजसेवी श्री कृष्णा दुबे अपने सैकड़ों सर्मथकों के साथ शुक्रवार को  हुसैनाबाद जपला पहुंचे और हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के र्पुव विधायक आरजेडी श्री संजय सिंह यादव के आवास पर औपचारिक मुलाकात किया, उक्त मौके पर र्पुव विधायक संजय सिंह यादव ने श्री दुबे को बुके देकर सम्मानित किया । मौके पर श्री क्रषणा दुबे ने कहा कि नावा बाजार समेत बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के तमाम विधानसभा क्षेत्र वासियों को 75 वां स्वतंत्रता, मोहर्रम एवं रक्षाबंधन पर्व के हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं । श्री दुबे ने कहा कि बहुत जल्द पटना में राजद सुप्रीमो के समक्ष आरजेडी पार्टी के ज्वाईन कर दामन थाम लिया जाएगा।और इस बैनर तले बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र वासियों को बिकास किया जाएगा। विज्ञापन   मौके पर नावा बाजा...

पूर्व सांसद व पलामू भाजपा नेता मनोज कुमार व छतरपुर पाटन विधायक श्रीमति पुष्पा देवी ने पलामू उपायुक्त से मुलाकात की।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 विगत दिनों में हुई भारी वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त हुये दर्जनों सड़को एवम पुल-पुलिया  जैसे प्रखंड-पंडवा के सिक्का गरेडियाडीह  एंव प्रखंड-पाटन के अंगरा में हुए पुल  क्षतिग्रस्त  को अबिलम्ब  मरमती हेतु उपायुक्त पलामू को ज्ञापन सौपा।   वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त हुए मकानों के आकलन कराते हुए प्रभावित को उचित लाभ दिलाने के लिए उपायुक्त पलामू से आग्रह किया। जिसमे उपायुक्त महोदय ने त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित पदाधिकारी को आदेश दिया एवम जल्द से जल्द समस्याओं से समाधान का भरोसा दिलाया। विज्ञापन  काफी दिनों से बीडीओ पाटन का पद रिक्त होने के कारण विकास कार्यो पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। माननीय विधायक महोदया ने उपायुक्त पलामू से  मांग कि जब तक किसी का पोस्टिंग नही हो जाता है तब तक के लिए  वैकल्पिक व्यवस्था के तहत किसी अन्य प्रखंड के बीडीओ को अतिरिक्त प्रभार देते हुये पदस्थापित किया जाए।  उपायुक्त महोदय के द्वारा तुरंत सम्बंधित कार्यालय को आदेश...

पलामू के नव पदस्थापित पुलिस अधीक्षक व उप विकास आयुक्त ने आयुक्त से की शिष्टाचार मुलाकात

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 आयुक्त श्री जटाशंकर चौधरी से आज उपायुक्त श्री शशि रंजन के साथ पलामू की नयी उप विकास आयुक्त मेघा भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान आयुक्त ने उप विकास आयुक्त को मनरेगा के तहत बिरसा हरित ग्राम योजना,पानी रोको-पौधा रोपो आदि योजनाओं में रसदार फलों (साइट्रस फ्रूट) के पौधों को शामिल करते हुए इन पौधों को लगवाने और रसदार फलों की खेती को बढ़ावा देने की आवश्यकता जतायी।उन्होंने कहा कि पलामू में रसदार फलों की खेती की बेहतर संभावनाएं हैं।आम बागवानी के साथ-साथ रसदार फलों की खेती को बढ़ावा देने से किसानों को काफी लाभ मिलेगा।उन्होंने यह भी कहा विकास योजनाओं को अमलीजामा इस तरह दिया जाए कि सरकार और लाभुक के बीच में किसी बिचौलिए की भूमिका नहीं हो। विज्ञापन आयुक्त ने कहा कि विकास के लिए शांति व्यवस्था ज़रूरी है,आम लोगों के सहयोग से की गयी पुलिसिंग के  निश्चित ही बेहतर परिणाम आएंगे खासकर युवाओं को खेल,कौशल विकास एवं उद्यम से जोड़ने की ज़रूरत ह...

आयुक्त से मिले डीएवी के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी, प्रचार्य व अन्य

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 आयुक्त श्री जटाशंकर चौधरी से आज डीएवी ग्रुप झारखंड जोन (एफ) के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी मनोज कुमार सिन्हा एवं एमके डीएवी पब्लिक स्कूल, चियांकी डालटनगंज के प्रचार्य जीएन खान एवं अन्य ने शिष्टाचार मुलाकात की। कार्यालय कक्ष में मुलाकात के दौरान आयुक्त से उन्होंने पलामू प्रमंडल क्षेत्र में शैक्षणिक माहौल बनाने में डीएवी पब्लिक स्कूल की भूमिका के संबंध में जानकारी दी। आयुक्त से मिलने वालों में उक्त व्यक्तियों के अलावा डीएवी पब्लिक स्कूल के उपाध्यक्ष सरदार सतबीर सिंह एवं शासी निकाय के सदस्य गुरुवीर सिंह शामिल थे। विज्ञापन