पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
माननीय सांसद पलामू श्री विष्णु दयाल राम ने नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री गिरिराज सिंह जी से मुलाकात की
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
दिनांक 3 फरवरी 2022 को माननीय सांसद पलामू श्री विष्णु दयाल राम ने नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री गिरिराज सिंह जी से मुलाकात की। इस अवसर पर पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत दोनों जिलें पलामू एवं गढ़वा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत छूटे हुए सड़कों के निर्माण एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत गढ़वा जिला जो उग्रवाद प्रभावित हैं एवं नक्सल गतिविधियों से आक्रांत रहने के चलते दुर्गम क्षेत्रों में अभी भी सड़कों का अभाव है। यह भी विदित है कि इन क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा के लिए एवं पुलिस बल की उन क्षेत्रों में उपस्थिति बनाए रखने के लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय के द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़क संपर्क योजना, वामपंथी उग्रवाद (RCPLWE) के तहत बढ़गढ़ प्रखंड में 6 एवं रमकंडा प्रखंड में 3 कुल 9 सड़कों का निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गयी है। उक्त सड़कों का निर्माण लगभग 78.40 किलोमीटर 71.24 करोड़ की राशि से की जाएगी। विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि श्री राम ने गृह मंत्रालय एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार से उपरोक्त सड़कों के निर्माण की मांग की थी, उसी पृष्ठभूमि में उक्त सड़कों की स्वीकृति प्रदान की गयी है।
माननीय सांसद ने उपरोक्त सड़कों के निर्माण हेतु स्वीकृति प्रदान करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी एवं केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री गिरिराज सिंह जी के प्रति पलामू संसदीय क्षेत्र की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया है.
माननिय सांसद पलामू
सह सोशल मिडिया प्रभारी
भाजपा पलामू
Comments
Post a Comment