Skip to main content

Posts

Showing posts with the label बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ से संबंधित कार्यक्रम 16 को

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 सैनेटरी पैड बनाने हेतु प्रोजेक्ट को किया जायेगा लांच बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन 16 अक्टूबर को स्थानीय टाउन हॉल में होगा। इस कार्यक्रम के तहत सैनेटरी पैड बनाने हेतु प्रोजेक्ट को भी लांच किया जाएगा। इसकी जानकारी प्रशिक्षु आईएएस सह-जिला समाज कल्याण पदाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने दी। उन्होंने बताया कि जेएसएलपीएस एवं तेजस्विनी क्लब की किशोरी एवं युवतियों द्वारा पलाश ब्रांड के तहत सैनेटरी पैड बनाने हेतु प्रोजेक्ट लांच किया जाएगा। पायलट प्रोजेक्ट के तहत इसकी शुरुआत सबसे पहले चैनपुर एवं हुसैनाबाद प्रखंड के लिए किया जा रहा है। इसके बाद जिले के अन्य प्रखण्डों में भी इसकी शुरुआत होगी। बेटी बचाओ- बेटी बेटी पढ़ाओ से संबंधित कार्यक्रम में तेजस्विनी परियोजना के तेजस्विनी क्लब की किशोरी एवं युवतियों द्वारा भ्रूण हत्या पर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति भी की जाएगी।  इस कार्यक्रम के साथ पेंटिंग प्रतियोगिता को भी समाहित किया गया है। पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को इंटरनेशनल गर्ल्स चाइल्ड डे...