पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 नेतरहाट आवासीय विद्यालय एवं जवाहर नवोदय आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2020-21 में षष्ठ वर्ग में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने की तिथि 30 सितंबर तक निर्धारित की गई है। उक्त जानकारी देते हुए प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मृगेन्द्र बायरा ने बताया कि सभी विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक, सहायक शिक्षक एवं संकुल साधन सेवी को पत्र के माध्यम से अधिक से अधिक की संख्या में ऑनलाइन आवेदन भरवाने का निर्देश दिया गया है। नेतरहाट विद्यालय में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है। वहीं जवाहर नवोदय विद्यालय में भी षष्ठ वर्ग में नामांकन के लिए अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है। सभी विद्यालय के शिक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वह अपने-अपने विद्यालय से कम से कम 10-10 छात्रों का ऑनलाइन आवेदन भरवाएं। इसके लिए शिक्षकों को अपने पोषक क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार करने का भी निर्देश दिया गया है ताकि अधिक से अधिक की संख्या में लोगों को इसकी जानकारी मिल पाए।