पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पालम समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 केंद्रीय गृह मंत्रालय (Union Home Ministry) ने पलामू जिला प्रशासन से सवाल पूछा है, कि क्यों डालटनगंज रेलवे स्टेशन (Daltonganj Railway Station) का नाम बदल दिया जाए? इसे लेकर गृह मंत्रालय ने जिला प्रशासन को एक पत्र भी भेजा है. पत्र का जवाब तैयार करने की जिम्मेदारी मेदिनीनगर सदर एसडीएम को दी गई है. जिला प्रशासन को 30 दिनों के अंदर गृह मंत्रालय को जवाब भेजना है पलामू: डालटनगंज रेलवे स्टेशन (Daltonganj Railway Station) का नाम क्यों बदला जाए? यह सवाल पलामू जिला प्रशासन (Palamu District Administration) से केंद्रीय गृह मंत्रालय (Union Home Ministry) ने पूछा है. केंद्रीय गृह मंत्रालय का एक पत्र पलामू जिला प्रशासन को मिला है. पत्र के आलोक में जवाब तैयार करने की जिम्मेदारी मेदिनीनगर सदर एसडीएम को दी गई है. पलामू जिला प्रशासन अगले 30 दिनों में इसका जवाब तैयार कर केंद्रीय गृह मंत्रालय में भेज देगी. 1862 ने अंग्रेजों ने कर्नल डालटन के नाम पर इस शहर को बसाया था. जबकि पलामू जिला का 1 जनवरी 1892 में अस्तित्व में आया...