Skip to main content

Posts

Showing posts with the label पोषण जागरूकता रथ

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

उपायुक्त ने पोषण जागरूकता रथ को किया रवाना

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 उपायुक्त राजेश कुमार पाठक व उप विकास आयुक्त सत्येंद्र नारायण उपाध्याय के द्वारा समाहरणालय परिसर गढ़वा से पोषण जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर जनमानस को स्वास्थ्य संबंधी समस्या के प्रति सजग करने, विशेषकर गर्भवती महिलाओं एवं नवजात बच्चों को खानपान तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से क्षेत्र में रवाना किया गया। मौके पर उपायुक्त ने बताया कि यह जागरूकता रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों में भ्रमण कर लोगों को पोषण के प्रति सजग करेगा। राष्ट्रीय पोषण माह जो कि 1 सितंबर से 30 सितंबर तक मनाया जा रहा है, का मुख्य उद्देश्य लोगों में पोषण के प्रति जागरूकता फैलाना है ऐसे में यह रथ रवानगी उसी क्रम में एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही रोगों की पहली दवा है। जिले को कुपोषण मुक्त बनाने को लेकर सामुहिक प्रयास करने की जरूरत है। उन्होंने बाल विकास परियोजना में कार्यरत पर्यवेक्षिका एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं को पूरी ईमानदारी से कार्य कर जिले को कुपोषण मुक्त बनाने में सहभागिता निभाने की अपील की। सही पोषण से ही देश विकास की ओर अग्रसर ...

जिले में 1 से 30 सितम्बर तक मनेगा राष्ट्रीय पोषण माह

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 उपायुक्त ने हरी झंडी दिखा कर पोषण जागरूकता रथ को किया रवाना गर्भवती महिला और बच्चों के बीच पोषण का संदेश पहुँचना अनिवार्य: उपायुक्त जागरूकता रथ रवाना कर हुई पोषण माह की शुरुआत पोषण माह के तहत पलामूवासी पोषण को लेकर जागरूक होंगे। इसे लेकर उपायुक्त- सह-जिला दण्डाधिकारी श्री शशि रंजन ने आज 1 सितम्बर 2020 को पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से समाहरणालय परिसर से रवाना किये गए पोषण जागरूकता रथ से लोगों को कुपोषण की समस्या से निपटने के लिए जागरूक किया जाएगा। सादे समारोह में उपायुक्त ने कुपोषण मुक्त जिला के निर्माण हेतु आमजनों से सहयोग की अपील की। इसके अलावा उन्होंने सभी विभागों को आपस में समन्वय बनाकर काम करने की बात कही ताकि इस अभियान को सफल बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि *पोषण माह के तहत पोषण रथ 30 दिनों तक जिले के विभिन्न प्रखंड, पंचायत व गांवों में जाकर आमजनों को जागरूक करेगा। वहीं इसके माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों में होने वाले गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इ...