पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
उपायुक्त ने हरी झंडी दिखा कर पोषण जागरूकता रथ को किया रवाना
गर्भवती महिला और बच्चों के बीच पोषण का संदेश पहुँचना अनिवार्य: उपायुक्त
जागरूकता रथ रवाना कर हुई पोषण माह की शुरुआत
पोषण माह के तहत पलामूवासी पोषण को लेकर जागरूक होंगे। इसे लेकर उपायुक्त- सह-जिला दण्डाधिकारी श्री शशि रंजन ने आज 1 सितम्बर 2020 को पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से समाहरणालय परिसर से रवाना किये गए पोषण जागरूकता रथ से लोगों को कुपोषण की समस्या से निपटने के लिए जागरूक किया जाएगा।
सादे समारोह में उपायुक्त ने कुपोषण मुक्त जिला के निर्माण हेतु आमजनों से सहयोग की अपील की। इसके अलावा उन्होंने सभी विभागों को आपस में समन्वय बनाकर काम करने की बात कही ताकि इस अभियान को सफल बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि *पोषण माह के तहत पोषण रथ 30 दिनों तक जिले के विभिन्न प्रखंड, पंचायत व गांवों में जाकर आमजनों को जागरूक करेगा। वहीं इसके माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों में होने वाले गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस रथ के माध्यम से लोगों को कुपोषण के प्रति, बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल, स्वस्थ गर्भवस्था के लिए आहार सम्बन्धित आवश्यक संदेश दिया जाएगा।
राष्ट्रीय पोषण माह अभियान के तहत जागरूकता रथ के रवानगी के मौके पर प्रभारी जिला समाज कल्याण पदाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने बताया कि अनीमिया से रोकथाम के लिए बच्चों के आयरण युक्त पौष्टिक आहार, स्वच्छता आदि जरूरी है। सही पोषण से ही देश रोशन होने की कल्पना की गयी है। सरकार और जिला प्रशासन कुपोषण मुक्त पलामू बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। पोषण रथ से आमजनों में जागरूकता आयेगी।
कार्यक्रम में इनकी रही मौजूदगी
पोषण माह के तहत जागरूकता रथ रवाना कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री शशि रंजन के अलावा उप विकास आयुक्त श्री शेखर जमुआर, सहायक समाहर्ता- सह- प्रभारी जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्री दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, नजारत उप समाहर्ता श्री शैलेश सिंह, सदर अनुमण्डल पदाधिकारी श्री सुरजीत कुमार सिंह, जिला योजना पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी सेविकाएं एवं सीडीपीओ उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment