पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान गुरुवार की सुबह एक बड़ी हवाई दुर्घटना (Air Accident) टली। भारतीय जनता पार्टी के सांसद (BJP MP) व भोजपुरी स्टार (Bhojpuri Star) मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) के हेलिकॉप्टर (Helicopter) में उड़ान के दौरान (Mid Air) ही तकनीकी खराबी आ गई, जिससे वह दुर्घटनाग्रस्त होने से बचा। फिलहाल मनोज तिवारी पटना एयरपोर्ट (Patna Airport) पर हैं। विदित हो कि इसके कुछ ही दिन पहले पटना एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad) का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हालांकि, उस दौरान मंत्री हेलिकॉप्टर से उतर चुके थे। बेतिया जाते वक्त हेलिकॉप्टर में आई खराबी मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह 10:50 बजे मनोज तिवारी पटना एयरपोर्ट से चुनाव प्रचार के लिए बेतिया (Bettiah) के लिए हेलिकॉप्टर से रवाना हुए। हेलिकॉप्टर के बेतिया पहुंचने के पहले हवा में ही उसमें तकनीकी खराबी आ गई। इस कारण उसका रेडियो संपर्क टूट गया। इस कारण वह बेतिया में लैंड (Landing in Bettiah) नहीं कर सका। पटना एयरपोर्ट ...