पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 प्रखंड नाजिर को निलंबित करने तथा प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के 13 कर्मियों को शो-कॉज का निदेश आयुक्त अचानक पहुंचे विश्रामपुर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय, गायब कर्मियों पर कार्रवाई का सख्त निदेश प्रमंडल क्षेत्र के अधिकारी एवं कर्मचारी आम जनता का कार्य समय से करना सुनिश्चित करें। अधिकारी एवं कर्मचारी समय पर कार्यालय पहुंचें और समय के साथ जनता का कार्य करना सुनिश्चित करें। आमजनों को अनावश्यक रूप से कार्यालय बार-बार नहीं आना पड़े, इसका ध्यान रखें और गति के साथ कार्यो का निष्पादन करें। यह बातें आयुक्त श्री जटाशंकर चौधरी ने कही। वे आज विश्रामपुर के प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने प्रखंड एवं अंचल कार्यालय की उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि कई कर्मचारी समय पर कार्यालय नहीं पहुंचे हैं। आयुक्त ने प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के 12 अनुपस्थित कर्मचारियों की हाजिरी काटते हुए शो-कॉज करने का निदेश प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को द...