पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
प्रखंड नाजिर को निलंबित करने तथा प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के 13 कर्मियों को शो-कॉज का निदेश
आयुक्त अचानक पहुंचे विश्रामपुर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय, गायब कर्मियों पर कार्रवाई का सख्त निदेश
प्रमंडल क्षेत्र के अधिकारी एवं कर्मचारी आम जनता का कार्य समय से करना सुनिश्चित करें। अधिकारी एवं कर्मचारी समय पर कार्यालय पहुंचें और समय के साथ जनता का कार्य करना सुनिश्चित करें। आमजनों को अनावश्यक रूप से कार्यालय बार-बार नहीं आना पड़े, इसका ध्यान रखें और गति के साथ कार्यो का निष्पादन करें। यह बातें आयुक्त श्री जटाशंकर चौधरी ने कही। वे आज विश्रामपुर के प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने प्रखंड एवं अंचल कार्यालय की उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि कई कर्मचारी समय पर कार्यालय नहीं पहुंचे हैं। आयुक्त ने प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के 12 अनुपस्थित कर्मचारियों की हाजिरी काटते हुए शो-कॉज करने का निदेश प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को दिया। साथ ही शो-कॉज का जवाब अपने मंतव्य के साथ उपायुक्त के माध्यम से भेजने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि कार्यालय में समय से उपस्थित नहीं होना और जनता को दौड़ाना कार्य में लापरवाही एवं उदासीनता का द्योतक है। अधिकारी, कर्मचारी जनहित के कार्य में शिथिलता नहीं बरतें। विज्ञापन
इन कर्मचारियों का कटा हाजिरी
आयुक्त ने अंचल कार्यालय के प्रधान सहायक शैलेंद्र कुमार, अनुसेवक जीतेंद्र राम, अमीन प्रतीक कुमार तथा प्रखंड कार्यालय के अनुपस्थित प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक बैजनाथ राम, पंचायत सचिव नंदकिशोर राम, ग्राम सेविका कांति देवी सहित पीएमएआई-जी के प्रखंड समन्वयक धर्मपाल कुमार, मनरेगा के लेखा सहायक अंकित राज, मनरेगा के कंप्यूटर सहायक उदय कुमार राम, मनरेगा के जेई मनीष कुजूर एवं मो0 मिनहाज आलम तथा कंप्यूटर ऑपरेटर राजन डे की हाजिरी काटते हुए कार्रवाई का निदेश दिया। इसके अलावा अंचल कार्यालय के रोकड़ बही अपडेट नहीं किए जाने को लेकर अंचल के नाजिर को भी शो-कॉज करने का निदेश अंचल अधिकारी को दिया।
प्रखंड नाजिर पर अनुशासनहिनता का आरोप
आयुक्त जटाशंकर चौधरी ने उपायुक्त, पलामू को विश्रामपुर के प्रखंड नाजिर मनीष कुमार को अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित कर रिपोर्ट भेजने का निदेश दिया। प्रखंड नाजिर मनीष का स्थानांतरण हुए एक माह हो गया, लेकिन अभी तक उनके द्वारा रोकड़ बही का प्रभार नहीं दिया गया है। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा स्पष्टीकरण भी पूछा गया है। इसके बावजूद भी उनके द्वारा प्रभार नहीं दिया जाना उनकी अनुशासनहिनता को दर्शाता है। इससे कार्य भी प्रभावित हो रहा है। इसे देखते हुए आयुक्त ने उपायुक्त, पलामू को प्रखंड नाजिर को निलंबित करने का निदेश दिया।
आमजनों तक सुगमता से पहुंचायें योजनाओं का लाभ
आयुक्त ने प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के निरीक्षण के दौरान सरकारी योजनाओं का लाभ आमजनों तक सुगमता से पहुंचाने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि आमजनों को योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं होना पड़े और न ही किसी तरह की कोई परेशानी या समस्या होनी चाहिए। आयुक्त ने अंचल कार्यालय के दाखिल खारिज, एनएच-75 के रैयतों को मुआवजा भुगतान आदि कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत बन रहे आवासों की धीमी प्रगति पर असंतोष प्रकट करते हुए फिजिकल वेरिफिकेशन करने एवं लंबित आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने का निदेश दिया। आयुक्त ने बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत आम बागवानी, आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन एवं उसका पर्यवेक्षण की भी समीक्षा की।
मनरेगा की रॉयलटी भुगतान नहीं करने वाले वेंडर को करें ब्लैक लिस्टेड
आयुक्त ने मनरेगा मद की रॉयल्टी भुगतान को लेकर मेसर्स अशोक कुमार, विश्रापुर को कोई कार्य नहीं देने का सख्त निदेश प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया। साथ ही उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने एवं राशि वसूली की कार्रवाई करते हुए ब्लैक लिस्ट करने की कार्रवाई करने का सख्त निदेश दिया।
इस सप्ताह करायें जमीन की मापी
आयुक्त ने प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में आए ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना। इस दौरान कार्यालय पहुंची कुछ महिलाओं ने बताया कि जमीन माफी को लेकर वे यहां आये हैं। इसपर आयुक्त ने अंचल अधिकारी को इस सप्ताह में ही जमीन की मापी कराने का निदेश दिया। मापी नहीं होने की स्थिति में आयुक्त कार्यालय को अवगत कराने की बातें कही।
निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी उदय रजक, अंचल अधिकारी शंभू शरण, आयुक्त के पीए जयंत कुमार आदि उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment