Skip to main content

Posts

Showing posts with the label नाली निर्माण

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

अनदेखी: सड़क पर बह रहा है नाली का गंदा पानी

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 निकासी नाली के अभाव में घरों का पानी सड़क पर बह रहा  हुसैनाबाद: पलामू जिला के हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र के रविदास नगर से होकर बाजार जाने वाले दोनों रास्ते पर नाली का पानी सड़क पर फैला हुआ है। ऐसे में मुख्य सड़क के रास्ते में नाली के पानी का निकासी सही से व्यवस्था नहीं होने के कारण रोज-रोज हर किसी को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आवागमन के लिए लोगों को दूसरे रास्ते का सहारा लेना पड़ रहा है। पानी से बदबू आने से लोगों में रोष गहराता जा रहा है। वहीं स्थानीय लोगों से इस समस्या पर पूछे जाने पर बताया कि लगभग 20 वर्ष पहले सड़क का निर्माण कराया गया था लेकिन नालियों का निर्माण कार्य नहीं कराया गया था। जिस कारण ठीक तरीके से पानी का निकासी नहीं हो पा रही है। इस कारण नाली का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। लोगों ने बताया कि सड़क पर गंदा पानी जमा होने से आवागमन में  कुंवारिया दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा ह। गंदे पानी के बीच आने जाने को विवश है। बारिश हो जाने पर स्थिति तो और भी बद से बदत्तर हो जाती है। पानी से बदबू आने से सं...