पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी +917979886793 पहले दिन मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल एवं चैनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से होगी टीकाकरण की शुरुआत कोविशील्ड टीका पूरी तरह से सुरक्षित:उपायुक्त टीकाकरण को लेकर पलामू में तैयारी पूरी: सिविल सर्जन कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान की शुरुआत 16 जनवरी 2021 को होगा। देश स्तरीय टीकाकरण अभियान की लॉन्चिंग के बाद पलामू जिले में भी कोविड-19 टीकाकरण अभियान की शुरुआत की जायेगी। पहले दिन मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल एवं चैनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से पलामू जिले में टीकाकरण अभियान की शुरुआत होगी। निर्धारित स्थानों पर सफाई कर्मचारी को पहला टीका पड़ेगा। इसके बाद डॉक्टर को यह टीका दिया जायेगा। इसके साथ ही चिन्हित 100-100 स्वास्थ्य कर्मियों को कोविशील्ड का टीका पड़ेगा। मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सफाई कर्मचारी को कोविशील्ड टीका लगाये जाने के बाद खुद सिविल सर्जन टीका लगवायेंगे। इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ केनेडी ने दी। उन्होंने बताया की टीकाकरण को लेकर पलामू में तैयारी पूर्ण कर ली गई है।...